बर्थडे पार्टी में घुसे दो अजनबी, फायरिंग कर 8 की हत्या; 3 गंभीर

0 83
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दक्षिण अफ्रीका के एक शहर में जन्मदिन की पार्टी में अंधेरा छा गया जब दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं। जन्मदिन की पार्टी में हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों में एक वह भी था जिसका जन्मदिन मनाया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है और बंदूकधारियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के गेकेबेरा शहर में हुई है. रविवार की रात एक घर में बर्थडे मनाया जा रहा था। इस दौरान पार्टी में 12 से 15 लोग मौजूद थे। पुलिस ने एक बयान में कहा, “घर का मालिक दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा था, जब दो अज्ञात बंदूकधारियों ने यार्ड में प्रवेश किया और मेहमानों पर गोली चलानी शुरू कर दी।”

पुलिस ने कहा, “बंदूकधारियों ने मेहमानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। बदमाशों ने मेहमानों पर अंधाधुंध फायरिंग की। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। मृतकों में घर का मालिक भी शामिल है।

पुलिस ने कहा कि हमले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी आम बात है, जहां सामूहिक हिंसा और शराब के कारण दुनिया में सबसे ज्यादा हत्याएं होती हैं। दक्षिण अफ्रीका में, पिछले साल जोहान्सबर्ग और पूर्वी शहर पीटरमैरिट्जबर्ग में अलग-अलग बार में लगभग दो दर्जन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.