अलग अलग हादसों में दो की मौत

0 279
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

जोधपुर, 10 दिसम्बर जिले के ग्रामीण इलाकों मेें हुए हादसों में दो लोगों की शुक्रवार सुबह अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव उनके परिजन को सौंपे।

ओसियां पुलिस ने बताया कि एकलखोरी के हरिओम नगर निवासी श्रवणराम पुत्र उमाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका रिश्तेदार डमाराम पुत्र गोरधनराम जाट खेत पर कृषि कार्य करते गुरुवार को मिट्टी खुदाई कर रहा था। तब ईंटें गिरने से वह घायल हो गया। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी शुक्रवार सुबह उपचार के बीच मौत हो गई। शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

वहीं बिलाड़ा पुलिस ने बताया कि पटेलो का उबडिया बेरा का रहने वाला 54 साल का पुखराज पटेल रात को सर्दी के चलते अलाव जलाकर ताप कर रहा था। तब शॉल ने अचानक से आग पकड़ ली। इस पर उसे जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर वह चल बसा। उसके पुत्र अशोक कुमारकी तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.