centered image />

महाराष्ट्र में जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से की शादी

0 188
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

महाराष्ट्र के सोलापुर से एक शादी का अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां दो जुड़वा बहनों की शादी एक ही लड़के से हुई। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मलशीरस तालुका में शुक्रवार को आईटी इंजीनियर जुड़वा बहनों की शादी हुई.

इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों जुड़वा बहनें पिंकी और रिंकी आईटी इंजीनियर हैं और मुंबई में काम करती हैं। दोनों बहनों ने अतुल नाम के युवक से शादी करने का फैसला किया। दोनों बचपन से एक ही घर में साथ रह रहे हैं और दोनों भविष्य में साथ रहना चाहते थे।

जुड़वां बहनों के साथ शादी

इसी बीच उनकी जिंदगी में अतुल मलशिरास आए। अतुल मलशीरस तालुका से ताल्लुक रखते हैं और मुंबई में ट्रैवल एजेंसी का कारोबार करते हैं। जब कुछ दिन पहले पिता का निधन हो गया, तो लड़कियां अपनी मां के साथ मलशीरस तालुका में रहने लगीं।

एक बार जब रिंकी और पिंकी की मां बीमार हो गईं, तो दोनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए अतुल की कार का इस्तेमाल किया। इसी बीच अतुल दोनों जुड़वा बहनों के करीब आ गया। फिर दोनों बहनों ने अतुल से शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद तीनों इस शादी से बेहद खुश हैं।

शुक्रवार को दोनों बहनों की शादी अतुल से हुई, जिसके बाद इस अनोखी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, फिलहाल स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच कर रही है, हालांकि इस अनोखी शादी पर परिजनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.