टीवी मैकेनिक की बेटी ने रचा इतिहास, सानिया मिर्जा बनीं देश की पहली मुस्लिम फाइटर पायलट

0 120
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली सानिया मिर्जा ने देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर होने का गौरव हासिल किया है। इसके साथ ही वह उत्तर प्रदेश की पहली लड़की हैं जो फाइटर पायलट बनेंगी। सानिया मिर्जा को भारतीय सेना से ज्वाइनिंग लेटर मिला है। वह 27 दिसंबर को खड़गवासला, पुणे में एनडीए अकादमी में शामिल होंगी।

सानिया मिर्जापुर के गांव जसोल निवासी शाहिद अली की बेटी है। पिता शाहिद अली टीवी मैकेनिक हैं। शाहिद अली की बेटी सानिया का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा में हुआ है। फ्लाइंग विंग में महिलाओं के लिए आरक्षित 19 सीटों में उन्हें दूसरा स्थान मिला है। इससे पहले भी सानिया ने एनडीए की परीक्षा दी थी लेकिन सफल नहीं हो पाई थी। दूसरी बार उसने परीक्षा पास की।

सानिया ने अपनी प्राइमरी से 10वीं तक की पढ़ाई गांव के पंडित चिंतामणि दुबे इंटर कॉलेज से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई गुरु नानक इंटर कॉलेज से की। सानिया शुरू से ही मेधावी थीं। उसने 12वीं में जिले में टॉप किया था। इसके बाद सानिया ने सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी से एनडीए की तैयारी की थी।

सानिया ने 10 अप्रैल 2022 को एनडीए की परीक्षा पास की। इसके बाद नवंबर में जारी लिस्ट में भी उनका नाम है। वह 27 दिसंबर को पुणे के खड़गवासला में ड्यूटी ज्वाइन करेंगी। सानिया बचपन से ही वायुसेना में शामिल होने और फाइटर पायलट बनने का सपना देखती थीं और आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई.उनके माता-पिता के अलावा पूरे जिले को उनकी सफलता पर गर्व है.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.