टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट, पति विवेक दहिया ने कैंसल किया लाइव सेशन

0 9
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के फैंस के लिए बुरी खबर है। दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है. दिव्यंका और उनके पति विवेक दहिया की पीआर टीम ने कल रात सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। हालांकि, पीआर टीम ने ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया जा रहा है कि दिव्यांका अभी मेडिकल केयर में हैं।

सोपबॉक्स पीआर टीम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी दी कि विवेक दहिया का कल होने वाला लाइव सेशन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। इसी पोस्ट में आगे कहा गया कि दिव्यांका त्रिपाठी का कुछ घंटे पहले एक्सीडेंट हो गया है और वह मेडिकल केयर में हैं। उनके साथ हैं विवेक दहिया

कुछ महीने पहले दिव्यांका त्रिपाठी की लिगामेंट सर्जरी हुई थी। दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिगामेंट सर्जरी से लेकर रिकवरी तक का सफर शेयर किया

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.