centered image />

आज का दैनिक राशिफल 21 मई 2021: जानें क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे

0 446
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष राशि

आज के दिन आप अपने काम को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। आपके स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी। परिवार का सुख अच्छा प्राप्त होगा। आज के दिन घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

वृष राशि

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। अपनी योग्यताओं और बुद्धिमता से प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। बड़े-बुजुर्गों की सेवा करना शुभ फल देगा।

मिथुन राशि

नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। और आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन-साथी के स्वास्थ्य में परेशानियां पैदा होंगी। आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

कर्क राशि

आपके मन में चल रहे भटकाव आपको परेशनियों में डाले रहेगी। स्वभाव में नियंत्रण रखे अन्यथा व्यर्थ में किसी प्रकार का नुकसान आपको हानी पहुंचा सकता है। पिता के साथ भी मतभेद और उनकी सेहत की खराबी के योग बने हुए हैं।

सिंह राशि

परिवार और व्यापार में वृद्धि होने के आसार काफी अच्छे रहेंगे। यात्राओं से मिलने वाले लाभ-हानी में परिवर्तन हो सकता है। किसी से मनमुटाव का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। लेकिन फिर भी आपका भाग्य आपको पूर्ण रूप से अपने फल देता रहेगा।

कन्या राशि

आज के दिन की गयी योजना आपको सम्पूर्ण रूप से सफलता की ओर ले जाने का काम कराएगी व दूसरों को प्रभवित करने की क्षमता आपके काम को बढ़ाने का काम करेंगी। आपकी नटखट शरारतें और स्वार्थीपन आपको गंभीरता में ड़ाल सकता है। दान करना आपके लिए लाभकरी सिद्ध होगा।

तुला राशि

आपको परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशा अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। जीवनसाथी के साथ अलगाव व किसी न किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है। जिसके कारण घर का माहौल काफी हद तक बिगड़ सकता है। काम काज में भी उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नकारात्मक विचार आपको परेशानियों में डाल सकते हैं।

वृश्चिक राशि

सरकार की तरफ से मिलने वाला सहयोग आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। आपकी अपनी किस्मत आपके हर काम को बनाने का काम करेंगी। आपको आंखो से संबन्धित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा व पिता की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

धनु राशि

आप की अपनी चतुराई और योग्यता के आधार पर आप सफल होंगे। चुस्ती-फुर्ती से आप अपने काम को अंजाम देंगे लेकिन किसी भी दस्तावेज़ पर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर ना करें। किसी काम को करने से पहले बड़ो की सलाह लेना आपके लिए लाभकरी होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी का सामना आपको करना होगा जिसका प्रभाव आपके धन पर भी पड़ेगा।

मकर राशि

प्रत्येक काम में बाधाएँ आनी संभव हैं। काम के प्रति आलस पन बना रहेगा। माँ व माँ के परिवार की तरफ से अशुभ समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के संबंध में खराबी बनी रहेगी और गुस्से की मात्र भी आपको मानसिक परेशानियाँ देगी। बड़ो की सलाह लेकर ही काम को अंजाम दें।

कुंभ राशि

परिवार एवं बड़े बुजुर्गों का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आज के दिन नेक और धार्मिक कार्य आपके द्वारा संभव हो सकते हैं। सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य भी आपका अच्छा साथ देगा। पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में आगे बढ्ने का अच्छा समय है।

मीन राशि

आपके मन में जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा, काल्पनिक वहम पैदा हो सकते हैं। आपको शरीर से संबंधित तकलीफें मिलने के योग बने हुए हैं। अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आपके ससुराल परिवार के सदस्यों से साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपको वाहन के प्रति सचेत रहें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.