Today Weather Report: देश के मैदानी इलाके भी ठंड से बेहाल, दिल्ली को भी लगेगी ठंड, जानिए आज के मौसम का हाल

0 96
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Today Weather Report: अब देश के मैदानी इलाकों में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में तापमान में गिरावट आई है। यहां लोग ठंड से बचने के लिए आग से खुद को गर्म करते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, बिहार के ज्यादातर हिस्सों में आज कोहरा छाया रहा. यहां भी लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। आपको बता दें कि अभी तक ठंड का असर सिर्फ पहाड़ों और उसके आसपास के इलाकों में ही दिखाई दे रहा था.

वहीं, दिल्ली की हवा आज साफ महसूस हो रही है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 133 (मध्यम) श्रेणी में है। आईएमडी ने बुधवार सुबह कोहरा और दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज की सुबह सर्द रही. आपको बता दें कि कल न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दक्षिण भारत में बारिश और पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में तापमान तेजी से गिर रहा है।

Today Weather Report: मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट का अनुमान है।

राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, करौली में तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर सीकर में 7.0 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 7.1 डिग्री सेल्सियस और संगरिया में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। वहीं, राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.8 डिग्री और 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.