centered image />

पहले पति, फिर ससुर और भी तैयार न हुई तो दिया नशे का इंजेक्शन

0 768
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

जुर्म: तीन तलाक महिला के जीवन को किस कदर नरक बना देता है यह टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर से जाना जा सकता है। खबर उत्तरप्रदेश के बरेली की है। यहां एक महिला को पति ने बच्चे न होने के चलते मारा-पीटा, भूखा रखा और प्रताड़ित किया। इतने से भी पति का मन नहीं भरा तो उसने महिला को तलाक दे दिया। तलाक के बाद महिला को जबरन ससुर के साथ हलाला के रस्म से गुजरना पड़ा। पति ने कुछ समय बाद महिला को फिर से तलाक दे दिया और कहा कि अब उसे बड़े भाई के साथ हलाला करना होगा। इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा।

बच्चा न होने के चलते करते थे प्रताड़ित

Three divorced pains; The father-in-law did the halala, the husband said - now the big brother's turn

यह मामला कोर्ट में मेंटेनेंस की सुनवाई के दौरान प्रकाश में आया। महिला की शादी 5 जुलाई 2009 को किला गांव के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद दो साल तक तो सबकुछ ठीक रहा। इसके बाद बच्चा न होने के चलते महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल के लोगों ने महिला को बांझ कर पीटना शुरू कर दिया। पति और उसके परिवार के लोग महिला को आए दिन पीटते थे। उसे भूखा रखा जाता था।

तैयार न हुई तो दिया नशे का इंजेक्शन

Three divorced pains; The father-in-law did the halala, the husband said - now the big brother's turn

15 दिसंबर 2011 को पति ने पहली बार महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला के परिवार के लोगों द्वारा दवाब डालने पर पति फिर से शादी करने को तैयार तो हुआ, लेकिन उसने अपने पिता के साथ हलाला करने की शर्त रख दी। महिला इसके लिए तैयार न थी। पति ने उसे नशे का इंजेक्शन दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसी हालत में ससुर ने उसके साथ हलाला किया। इसके बाद दस दिनों तक वह ससुर की पत्नी बनकर रही। फिर ससुर ने तीन तलाक दिया और पति ने शादी की।

जनवरी 2017 में पति ने महिला को फिर से तीन तलाक दे दिया। इस बार पति ने शादी करने के लिए बड़े भाई के साथ हलाला करने को कहा। महिला इसके लिए तैयार न हुई। बार-बार प्रताड़ित होने से तंग महिला ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.