ये शख्स घर में पालता था कोबरा, करता था KISS, फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा

0 127
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

नई दिल्ली : सांपों को देखकर अच्छे-अच्छे लोगों की बोलती बंद हो जाती है लेकिन ये शख्स अपने घर में कोबरा जैसे जहरीले सापों के बीच रहता था। हैरान करने वाली बात ये है कि ये शख्स पालतू कोबरा के साथ सेल्फी लेता था उसको किस भी कर लेता था।

इस शख्स का नाम अबू जरीन हुसैन है जो कोबरा के साथ सेल्फी लेता था, जिम में साथ-साथ एसरसाइज करता था, कंप्यूटर और टीवी देखता था, उसके साथ चाय नास्ता करता था और तो और वो उसे किस भी कर लेता था।

दरअसल मलेशिया के रहने वाले 33 वर्षीय फायरफाइटर को लोग स्नैक विसपेरर के नाम से भी जानते थे। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई और बताया जा रहा है कि उसकी मौत कोबरा के काटने की वजह से हुई है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि कोबरा ने उसे किस स्थिति में काटा।

वो मलेशिया के फायर और रेस्क्यू डिपार्टमेंट में काम करता था। उसका काम था कि वो घर-घर जाकर सांप को पकड़ता था और साथियों को ट्रेनिंग दिया करता था। वो घर में सांप को इसलिए रखता था ताकी वो उनके व्यवहार को समझ सकें।

आपको बता दें हुसैन दुनिया में काफी मशहूर था। एक ब्रिटिश अखबार की वजह से वो चर्चा में आया था। उन्होंने पेपर पर लिखा था कि हुसैन ने अपने पालतू सांप से शादी की है क्योंकि उन्हें लगता है कि सांप के रूप में उसकी मरी हुई गर्लफ्रेंड का जन्म हुआ है। लेकिन ये खबर पूरी तरह से गलत थी।

हुसैन ने कहा था कि उन्होंने सांप पकड़ने का हुनर अपने पिता से सीखा है। जिन्हें सांपों का जादूगर कहा जाता था। 2007 में उन्होंने ट्रेनिंग लेना शुरू किया था। पिछले साल वो एशियाज गॉट टैलेंट में भी हिस्सा लिया था लेकिन वो अगले राउंड तक नहीं पहुंच पाए।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.