centered image />

ये है साहो फिल्म की 2 दिन की कमाई जानिए कितने करोड़

0 1,048
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

साहो फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तो आपने कई जगह देखे होंगे, लेकिन आपको कहीं भी यह देखने को नहीं मिला होगा कि साहो फिल्म ने किस भाषा में कितने करोड़ की कमाई की है, आज हम आपको साहो फिल्म के हर लेंग्वेज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताएंगे कि हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में साहो फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

सबसे पहले तो आपको जानकारी देते चले कि साहो फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपए हैं, और 350 करोड़ के बजट में बनाई गई फिल्म साहो 350 करोड़ के आंकड़े को छूने में अब ज्यादा दूर नहीं है, वैसे आपको जानकारी देते चले की साहो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सभी भाषाओं से 85.60 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसका ग्रॉस कलेक्शन 101 करोड रुपए होते हैं, और वर्ल्ड वाइड साहो फिल्म ने पहले दिन 126 करोड का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

अब आपको बताते हैं साहो फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कि साहो फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 24.40 करोड़ का कलेक्शन किया था, तो वही दूसरे दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया है, तमिल में पहले दिन 3.20 करोड़ और दूसरे दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया है, मलयालम में पहले दिन 1 करोड़, दूसरे दिन 2 करोड़ का कलेक्शन किया है।

तेलुगू वर्जन में साहो फिल्म ने धूम मचा दी है, साहो फिल्म ने तेलुगू वर्जन में पहले दिन 57 करोड़ का कलेक्शन किया था, दूसरे दिन 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, और 2 दिन में साहो फिल्म का नेट कलेक्शन 182.60 करोड रुपए होते हैं जिसका क्रॉस कनेक्शन 200 करोड़ रुपए हैं, तो वहीं ओवरसीज से भी साहो फिल्म 53 करोड़ की कमाई कर चुकी है, और वर्ल्ड वाइड साहो फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 260 करोड़ हो चुका है।

यह साहो फिल्म के 2 दिनों की कमाई, वैसे जानकारों का मानना है कि साहो तीसरे दिन वर्ल्ड वाइड 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है, वैसे आपको क्या लगता है तीसरे दिन साहो क्या 350 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाएगी या नहीं आपकी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, और इसी तरीके से अगर आप साहो फिल्म के हर वर्जन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को जानना चाहते हैं तो हमें फॉलो करना बिल्कुल ना भूलें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.