यह जंतु खाता है सूरज की धूप और यह पौधा पानी में तैरता है मछली की तरह, जाने विज्ञान से जुड़े कुछ अनोखे तथ्य

0 37
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आपने रितिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया देखी होगी जिसमें दूसरे ग्रह से आया एक प्राणी धूप खाता था, जिसका नाम जादू था. क्या आपने पृथ्वी पर उस जंतु के बारे में सुना है जो धूप खाता है और एक ऐसा पौधा जो पानी में मछली की तरह तैरता है.

आपको बता दें कि एक ऐसा जंतु भी है जो पौधों और जंतुओं के बीच की संयोजक कड़ी है. यह पौधा अपना भोजन स्वयं बनाता है और जंतुओं की तरह एक से दूसरे स्थान पर जा सकता है. इस जंतु का नाम यूग्लीना है, जिसमें जंतुओं और पौधों दोनों के लक्षण पाए जाते हैं. इसी वजह से इसे जंतुओं और पौधों के बीच की कड़ी कहा जाता है.

यूग्लीना एक एककोशिकीय, यूकेरियोटिक, प्रोटोजोआ संघ का जंतु है, जो स्वच्छ जलीय जीव है. यह तालाब, पोखरों जैसे जगह में पाया जाता है. इसमें हरित लवक भी पाया जाता है. यह हरित लवक की उपस्थिति के कारण ही प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा स्वयं अपना भोजन बनाता है.

इसमें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए चाबुक के समान कशाभिका होती है जो इसके गति करने में मददगार होती है. जीवन के विकास की प्रक्रिया के दौरान जीवितों का वह समूह जो यूग्लीना के पौधों वाले लक्षणों से समानता रखता है, उन्हें वनस्पति जगत में रखा गया.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.