centered image />

फेंगशुई के यह उपाय घर में ले आयेंगे धन और सुख-समृद्धि

0 330
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

1.रत्नों का पेड़:

घर में सुख, शांति व धन को बढ़ाने के लिए इसे घर में लगाया जाता है। हरे रंग का पेड़ उत्तर दिशा में तथा मिश्रित रंगों का पेड़ दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए.

2.सुनहरी मछली:

सुनहरी मछली धन और समृद्धि की वृद्धि करती है। इनको घर की उत्तर दिशा में पूर्व की ओर मुँह करके लगाना चाहिए।

3.झाड़-फानूस:’ची’:

घर में दक्षिण-पश्चिम दिशा पृथ्वी तत्व से सम्बन्ध रखता है। यह विवाह एवं आपसी सम्बन्धों से जुड़ा है। प्रतिदिन दो घन्टे शाम के समय जला कर रखने से परिवार के सदस्यों में मेल-जोल की भावना बलवती होगी.

  1. फीनिक्स:

फेंगशुई के अनुसार यह इच्छा पूरी होने वाले भाग्य का प्रतीक है। भाग्य को क्रियाशील करने के लिए फीनिक्स के प्रतीक के रूप में उसके चित्र या पेन्टिंग दक्षिण कोने में लगाएं

  1. ड्रैगन:

ड्रैगन उत्तम यांग ऊर्जा का प्रतीक है। इसका सम्बन्ध पूर्व दिशा से जुड़ा हुआ है। इस दिशा का तत्व काष्ठ है। इसलिए लकड़ी की नक्काशी वाला ड्रैगन अच्छा रहता है। मिट्टी व स्फटिक से बना हुआ भी रख सकते हैं, परन्तु धातु का कभी मत रखें क्योंकि पूर्व दिशा में धातु काष्ठ को नष्ट कर देती है।

  1. डाल्फिन :

लोगों के बीच रिश्ते की गरमाहट बरकरार रखने के लिए 2 डाल्फिन का चित्र लगाएं। अगर आप बिजनेस पार्टनरशिप में हैं, तो भी डाल्फिन का चित्र लगा सकते हैं.

  1. फुक, लुक और साउ:

ये क्रमशः सम्रद्धि, उच्च श्रेणी एव दीघार्यु के देवता हैं। इनकी उपस्थिति केवल प्रतीकात्मक होती है, इनकी पूजा नहीं की जाती है। घर में इनकी उपस्थिति अत्यन्त भाग्यशाली मानी गई है। फुक समृद्धि के देवता हैं, वे अन्य दोनों देवताओं से कद में ऊँचे हैं.

  1. लकी केट :

अपना हाथ हिलाती हुई बिल्ली को लकी कैट या मनी कैट भी कहा जाता है।फैंगशुई में मानकी निको को बहुत शुभ सम्रद्धि का प्रतीक माना जाता है। वैसे तो यह कई रंगों में मिलती है लेकिन सुख सम्रद्धि,उन्नति और सफलता के लिए घर और व्यापारिक स्थल में पीले रंग की कैट को रखना अति शुभ माना जाता है.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.