ये हैं वो बॉलीवुड स्टार्स जिन्होंने कम उम्र में कर ली शादी, किसी ने प्यार के लिए धर्म बदल लिया

0 620
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई ऐसी प्रेम कहानियां है, जो आज भी राज बनी हुई है। कई सितारे शादी के बंधन में बंध गए, तो कई शादी के बाद बहुत कम समय तक साथ रहे। शायद आप भी नहीं जानते होंगे उन सितारों के बारे में जो शादी के कुछ महीने बाद ही एक-दूसरे अलग हो गए.. कई अभिनेता और अभिनेत्री तो ऐसी भी हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने को-स्टार या डायरेक्टर, प्रड्यूसर से शादी कर ली.. तो आज हम आपको बॉलीवुड के कई ऐसे राज से रूबरू कराएगा।

दिव्या भारती

फिल्म दीवाना तो आपने देखी होगी.. उस फिल्म में अपनी खूबसूरती से जलवे बिखेरने वाली अदाकार दिव्य भारती ने महज 18 साल की उम्र में निर्देशक साजिद नाडियावाला से शादी कर ली थी.. लेकिन शादी के कुछ ही महीने बाद दिव्य भारती ने अपनी जान दे दी। ये हादसा था या कोई साजिश ये सवाल आज भी हर किसी के जहन में है.. जो एक राज बनकर दफन हो चुका है।

डिंपल कपाड़िया

15 साल की उम्र में फिल्म बॉबी से बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने वाली अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना के साथ शादी के बंधन में बंध गई। जब डिंपल कपाड़िया ने शादी की थी उस समय उनकी उम्र सिर्फ 16 साल थी। ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के जन्म के कुछ समय बाद ही डिंपल राजेश से अलग हो गयी थी।

भाग्यश्री

सबसे कम उम्र में शादी करने वालों की सूची में तीसरा नाम भाग्यश्री का है। ‘फिल्म मैंने प्यार किया’ में भाग्यश्री के भोलेपन वाले अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बता दें भाग्यश्री ने हिट हो जाने के बाद ही फिल्मों की दुनिया को अलविदा कह दिया था। भाग्यश्री ने महज 21 साल की उम्र में हिमालया दासानी से शादी कर ली थी।

धर्मेंद्र

पंजाब के शेर धरम पाजी को कौन नहीं जानता है, धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल की प्रेम कहानियां किसी से छिपी नहीं है। लेकिन ये बहुत कम लोग जानते हैं कि धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी का साथ कभी नहीं छोड़ा था, धर्मेंद्र उस समय 19 साल के थे जब उनकी पहली शादी हुई थी।

कनिका कपूर

‘बेबी डॉल’ गाने के तो लाखों दीवाने है.. शायद ये गाना आपको भी पसंद होगा। इस गाने के पीछे जिसकी सुरीली आवाज छिपी है उनका नाम कनिका कपूर है। जी हां वही कनीका कपूर जो आज सिंगल मदर के रुप में अपने बच्चों की देख रेख कर रही है। कनिका की शादी भी 18 साल की उम्र में हो गई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही कनिका अपने पति से अलग हो गई।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.