centered image />

घुमने के शौकीनों के लिए है ये भारत में बनी ये प्राचीन गुफाएं, जहाँ जाने के लिए सोचना पड़ता है

0 1,653
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

भारत को प्रचीन सभ्यताओं वाला देश कहा जाता है। कहते हैं पहले के लोग रहने के लिए गुफाओं और खंडर जैसी जगहों का इस्तेमाल करते थे। उस समय की गुफाएं लोगों के लिए घूमने की जगह बन चुकी हैं। आज भी भारत में कई ऐसी गुफाएं है, जो बिटिश काल से पहले से मौजूद है। ये गुफाएं प्राचीन होने के साथ-साथ धर्म से जुड़ी होने के कारण भी बहुत खास है। आज हम आपको भारत में बनी हिंदू धर्म की ऐसी ही गुफाओं के बारे में जानकारी देंगे। जहां जाने से पहले आपको उसके बारे में जानना जरुरी है। इधर आने के लिए लोगों को थोड़ा सोचना पड़ता है, क्योंकि ये गुफाएं घने जंगलों में विकसित है।

1. एलीफेंटा की गुफा – महाराष्ट्र

These are ancient caves built in India, where to think about where to go

मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया से लगभग 12 किलोमीटर दूर एलीफेंटा की गुफाएं हैं। यहां की गुफा पहाड़ों को काटकर बनाई गई है। यहां लगभग 7 गुफाएं हैं, जिनमें से सबसे महत्‍वपूर्ण है महेश मूर्ति गुफा। एलीफेंटा को घारापुरी के नाम से भी जाना जाता है। इस गुफा में अर्द्धनारीश्‍वर, भगवान शिव, रावण द्वारा कैलाश पर्वत को ले जाते हुए और नटराज शिव की उल्‍लेखनीय छवियां दिखाई गई।

2. वराह गुफाएं -तमिलनाडु

These are ancient caves built in India, where to think about where to go

वराह गुफा तमिलनाडु में चैन्नई के महाबलीपुरम में स्थित है। वराह गुफा में भगवान विष्णु का मंदिर है। चट्टानों को काटकर की गई कलाकारी इतनी सुंदर है कि इसे यूनेस्को की विश्व विरासत का हिस्सा बनाया गया है। वराह गुफा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।

3.अजंता-एलोरा की गुफाएं -महाराष्ट्र

These are ancient caves built in India, where to think about where to go

ये जगह महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है। इसमें अजंता में 29 बौद्ध गुफाएं और कई हिंदू मंदिर मौजूद हैं। ये अपनी चित्रकारी और अद्भुत मंदिरों के लिए प्रसिद्ध हैं।

4.सीताबेंग-जोगीमारा गुफा –छत्तीसगढ़

These are ancient caves built in India, where to think about where to go

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रामगढ़ पहाड़ियों में सीताबेंग और जोगीमारा नाम की दो गुफाएं हैं। यहां तक पहुंचने के लिए आपको प्राकृतिक टनल के रास्ते से जाना होगा। छत्तीसगढ़ के पहाड़ी इलाकों और घने जंगल से होते हुए ही इन गुफाओं तक पहुंचा जा सकता है।

5.बाराबर गुफाएं – बिहार

These are ancient caves built in India, where to think about where to go

बाराबर गुफाएं बिहार के गया जिले में स्थित हैं। इन गुफाओं में हिंदू धर्म से संबंधित कई प्रसंगों और देवी-देवताओं की कलाकृतियां देखने को मिलती हैं। ये गुफाएं देश की सबसे प्राचीन गुफाओं में से हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.