जिंदगी को संकट में डालकर इन अभिनेताओं ने अपनी जवानी में जान दी

0 104
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस वैशाली ने हाल ही में आत्महत्या कर लोगों को सोचने पर अभिनेताओं ने मजबूर कर दिया है। महज 30 साल की उम्र में वैशाली ने अपनी जान देने का फैसला किया। हालांकि कई टीवी स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी से तंग आकर अपनी जान दे दी। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत, वैशाली ठक्कर जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। ये सितारे अब हमारे बीच नहीं हैं।

वैशाली ठक्करी

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ स्टार वैशाली ठक्कर ने अपनी जान दे दी है। वैशाली ठक्कर ने अपनी जान लेने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। माना जा रहा है कि वैशाली ठक्कर ने सगाई टूटने के गम में आत्महत्या कर ली है।

सुशांत सिंह राजपूत

टीवी पर बॉलीवुड में धूम मचाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को फांसी लगा ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी बवाल हुआ था। लोगों ने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या कर दी गई। इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी जेल जाना पड़ा था। सुशांत 34 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ गए।

प्रत्युषा बनर्जी

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने अप्रैल 2016 में आत्महत्या कर ली थी। प्रत्यूषा बनर्जी ने 24 साल की उम्र में फांसी लगा ली थी। माना जा रहा है कि प्रत्यूषा बनर्जी ने अपने बॉयफ्रेंड से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी।

समीर शर्मा

‘कहानी घर घर की’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ और ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ जैसे शोज में काम कर चुके समीर शर्मा अपने घर में मृत पाए गए। माना जा रहा है कि समीर शर्मा ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने 44 साल की उम्र में अपनी जान दे दी। हालांकि समीर शर्मा ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण आज तक कोई नहीं जान पाया है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.