साल 2023 में गिनीज बुक ऑफ इंडिया में दर्ज हुए ये 6 रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

0 55
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

साल 2023 जल्द ही खत्म होने वाला है. पूरी दुनिया नए साल का इंतजार कर रही है. जैसे-जैसे साल गुज़रते हैं, कई ख़बरें, कई यादें बनती हैं। आज हम आपको साल 2023 की कुछ ऐसी खबरें बता रहे हैं, जिन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। हम आपको भारत के कुछ ऐसे लोगों के बारे में बता रहे हैं जिनका नाम साल 2023 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

लंबे बालों का रिकॉर्ड: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की स्मिता श्रीवास्तव के बालों की लंबाई 236.22 सेमी (7 फीट 9 इंच) है। स्मिता के बालों की लंबाई 236.22 सेमी यानी सात फीट नौ इंच है। स्मिता की इस उपलब्धि के बारे में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

38 दांतों वाली भारतीय महिला ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड - Pressmediaofindia

ज्यादा दांतों के कारण बना रिकॉर्ड: आम तौर पर इंसानों के 32 दांत होते हैं लेकिन कल्पना बालन के 38 दांत हैं। इसके चलते उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसकी तस्वीर शेयर की है. कल्पना के एक सामान्य वयस्क से 6 दांत ज्यादा हैं।

अयोध्या में सबसे ज्यादा दीये जलाने का रिकॉर्ड: अयोध्या दीप उत्सव 2023 में सबसे ज्यादा दीये जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है. पहले 18 लाख 81 हजार दीपक जलाने का रिकॉर्ड था, जिसे तोड़ते हुए इस बार दीप उत्सव कार्यक्रम में 22 लाख 23 हजार दीपक जलाने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है. रिकॉर्ड बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने सर्टिफिकेट दिया है. सैकड़ों स्वयंसेवकों की टीमों ने घंटों की मेहनत से 24 लाख दीपक जलाये.

दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या ने 15 लाख से अधिक दीये जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया | तस्वीरें- इंडिया टुडे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बना ये रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सूरत ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया. 21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सूरत में 1.25 लाख लोगों ने एक साथ योग किया, जिसके बाद इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया.

रामचरितमानस का रिकार्ड: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के डॉ. जगदीश पिल्लई ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 138 घंटे 41 मिनट और 2 सेकंड के श्री रामचरितमानस गीत को अपनी आवाज दी है, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। , श्री रामचरितमानस इस प्रकार दुनिया का सबसे लंबा आधिकारिक रूप से प्रसारित गीत बन गया और गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ।

मेट्रो में सफर कर बनाया रिकॉर्ड: दिल्ली के द्वारका में रहने वाले शशांक मनु ने मेट्रो में सफर कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। शशांक द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड यह है कि उन्होंने सबसे कम समय में दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों का दौरा किया।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.