ये 2 बॉलीवुड सेलेब्रिटी अपने ख़राब लुक्स के कारण हो गये थे रिजेक्ट
आज से तक़रीबन 12 साल पहले तक अगर आप को बॉलीवुड में हीरो बनना होता तो सबसे ज़रुरी शर्त ये होती थी की आप दिखने में अच्छे हो| पर आज ऐसा नही है, बदलते वक्त के साथ फिल्म जगत भी काफी बदला है| और इसी का असर है की हमें नवाजुदीन और इरफ़ान खान जैसे बेहतरीन और उम्दा अभिनेता मिले है| तो आइये आज बात करते है कुछ ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियों के बारे में जो अपने लुक्स के कारण रिजेक्ट हो गये थे, पर उन्होंने हार नही मानी और अपनी मेहनत और लगन से कामयाब हो के दिखाया|
अजय देवगन
वीरू देवगन 90 के दशक के एक बहुत ही मशहूर एक्शन डायरेक्टर थे| उनकी दिली ख़्वाहिश थी की वो अपने बेटे अजय देवगन को बॉलीवुड में लाये| पर अजय देवगन जिस किसी निर्देशक को मिलते वो उन्हें उनके सावले रंग के कारण रिजेक्ट कर देता| पर पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने हार नही मानी और अजय देवगन को उनकी पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ मिली| फ़िल्मी पंडितो ने फिल्म आने से पहले ही ये भाविश्यवानी कर दी थी की ऐसे शक्ल वाले हीरो की फिल्म कोई देखने तक नही आयेगा| लेकिन जब अजय की फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई तो फिल्म ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए|
अनुष्का शर्मा
अनुष्का ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था की अपने शुरुआती दिनों में कई निर्माता-निर्देशकों ने ये कहकर रिजेक्ट कर दिया था उनका फेस काफी सिंपल और घरेलू टाइप है| और ऐसे चेहरे की डिमांड 80 के दशक में थी| लेकिन इन सब के बावजूद अनुष्का ने अपनी ज़िद नही छोड़ी और आज अनुष्का किसी परिचय की मुहताज नही है| अगर आप को भी लगता है की आप का रंग सावला है या आप अच्छे नही दीखते तो आशा करता हूँ की इन सभी सफल व्यक्तियों की जीवनी पढ़कर आपके अन्दर थोड़ा आत्मबल तो आया ही होगा| दोस्तों अंत में सफल, रूप वाले नही बल्कि गुण वाले ही होते है|