फिल्म पुष्पा 2 की टीम का हो गया है एक्सीडेंट, टीम के कुछ सदस्य गंभीर रूप से घायल
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: नियम का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, फिल्म की टीम सड़क हादसे का शिकार हो गई है।
आपको बता दें कि फिल्म पुष्पा: द राइज 2021 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। कुछ दिनों पहले अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुष्पा 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था। पुष्पा 2 की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।