महाराष्ट्र दिवस पर आज शेयर बाजार बंद, इस साल और कितने दिनों तक बाजार में कारोबार नहीं होगा

0 148
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज सोमवार यानी 1 मई 2023 को शेयर बाजार बंद है. महाराष्ट्र दिवस के मौके पर 1 मई को बीएसई और एनएसई में ट्रेडिंग नहीं होगी। धातु और सर्राफा सहित थोक जिंस बाजार भी आज बंद हैं। फॉरेक्स और कमोडिटी फ्यूचर्स में भी आज कोई ट्रेडिंग नहीं। मंगलवार को शेयर बाजार में सामान्य कारोबार रहेगा। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए थे।

बीते शुक्रवार की बात करें तो सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 463 अंकों की छलांग के साथ 61112 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 150 अंक बढ़कर 18065 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी पर आईटी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 30 के 24 शेयर हरे निशान में बंद हुए। टॉप गेनर्स में विप्रो, नेस्ले, एसबीआई, एलटी, आईटीसी, टेक महिंद्रा, रिलायंस शामिल हैं। वहीं अगर पूरे हफ्ते की बात करें तो मार्च के आखिरी हफ्ते में सेंसेक्स में 3.5 फीसदी और निफ्टी में करीब 4 फीसदी की तेजी आई है.

एमसीएक्स पर ट्रेडिंग नहीं होगी

1 मई 1960 को बॉम्बे राज्य के विभाजन के बाद महाराष्ट्र एक अलग राज्य बना, जिसके कारण हर साल 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) भी सुबह के सत्र यानी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग के लिए बंद रहेगा। हालांकि, भारत का पहला लिस्टेड एक्सचेंज शाम के सत्र में यानी शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक खुला रहेगा।

2023 में इन दिनों बाजार बंद रहेगा

01 मई, 2023: महाराष्ट्र दिवस

28 जून, 2023: बकरीद

15 अगस्त, 2023: स्वतंत्रता दिवस

19 सितंबर, 2023: गणेश चतुर्थी

02 अक्टूबर, 2023: गांधी जयंती

24 अक्टूबर, 2023: दशहरा

14 नवंबर, 2023: दिवाली

27 नवंबर, 2023: गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर: क्रिसमस

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.