मंगल-शनि की युति से बनने जा रहा है षडाष्टक योग, इन राशियों के लिए रहेगा कष्टकारी

0 98
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

 

ज्योतिष शास्त्र भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है। ग्रहों, नक्षत्रों की चाल और नए योगों के बनने से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत समझा जा सकता है। ग्रहों की युति और गोचर से कुछ विशेष योग बनते हैं, जिनका विभिन्न राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। मंगल और शनि के गोचर से षडाष्टक योग बनने जा रहा है।

मंगल इस समय कर्क राशि में है, जबकि शनि पहले से ही अपनी ही राशि कुंभ में है, जिससे मंगल-शनि की वर्तमान स्थिति से षडाष्टक योग बन रहा है। षडाष्टक योग इस साल 30 जून तक रहेगा, जिसका अशुभ प्रभाव तीन राशि वालों पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन तीन राशियों को षडाष्टक योग का अशुभ प्रभाव भुगतना पड़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि पर षडाष्टक योग का अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। इस योग के प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आएंगी। आपके पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इस बीच इन जातकों को वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। षडाष्टक योग के दौरान किसी से भी बहस करने से बचें। अपने वित्त का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि के कारण वित्तीय संकट उत्पन्न हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को मंगल और शनि की युति से बनने वाले षडाष्टक योग से भी सावधान रहने की जरूरत है। इस योग काल में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान पीठ, मांसपेशियों और मुंह से जुड़ी किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी नए व्यवसाय, कार्य या नई जगह पर पैसा निवेश करने से बचें, क्योंकि इस समय आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों पर षडाष्टक योग का बुरा प्रभाव पड़ सकता है। वक्री शनि और मंगल का प्रकोप इन जातकों के जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकता है। इस दौरान तनाव बढ़ सकता है और कुछ क्षेत्रों में नुकसान भी हो सकता है। इस दौरान व्यापार में नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर किसी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.