centered image />

12 सितम्बर 2020, शनिवार का दैनिक राशिफल- जाने क्या लिखा है आपके भाग्य में

0 843
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

aries-semaiscan

मेष- राशि वाले लोगों का यह दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। आज आपको अपनी रोज की दिनचर्या से मुक्ती मिलेगी और आप अपने आपको तरोताजा कर पाएंगे। तो फिर इंतजार किस बात का है अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं प्रकृति की सुंदरता का मजा लें और खूब मस्ती करें।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

Taurus-semaiscan

वृष- राशि वाले लोगों की आज प्रेरणा ही मूल मंत्र होगी। आज आप खुद को वो काम करने के लिए प्रेरित करेंगे जिसे दूसरे लोग असंभव मानते हैं। आज किसी भी नकारात्मक भावना को अपने उपर हावी ना होने दें। बल्कि सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ें। आपके दोस्त आपके दृढ़ निश्चय को देख कर आपसे बहुत प्रभावित होंगे।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन- राशि लोगों को आज लगेगा कि आपको गलत समझा जा रहा है। याद रखें कि हम हमेशा सब को खुश नहीं रख सकते। अगर कुछ लोग आपके लाख समझाने पर भी आपको समझ नहीं पा रहे तो आप उन्हें समझाने की कोशिश ना करें। कभी-कभी खुद को शांत रखना ही जरूरी होता है।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क- राशि वाले विद्यार्थी वर्ग के लोगों के आगे पढने के लिए समय अनुकूल है। आपको खुद को सुनियोजित करना चाहिए। जो आप करना चाहते हैं उससे संबंधित हर पहलु पर ठीक से सोच-विचार कर लें। आज आपको अपने सभी अवसरों में से सबसे अच्छे अवसर को चुनना चाहिए।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

Leo-semaiscan

सिंह– राशि वाले लोग आज खुद को समाजसेवा की और आकर्षित पाएंगे। आज के दिन आप जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर तरह से प्रयास करेंगे फिर चाहे वो पैसों से संबंधित हो या फिर समय से। दिन के अंत में आप सोच भी नहीं सकते कि आपको कितनी खुशी होगी।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या– राशि वाले लोगों को आज कुछ नया करने की इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। आज समय है ये तय करने का कि आप जो करना चाहते हैं वो कैसे करें। आज अपनी जिंदगी से डर को निकाल देना चाहिए।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला- राशि वाले लोगों का यह दिन अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। इस अवसर का लाभ उठाएं और नए तरीके से काम करने का कोई भी मौका हाथ से ना जाने दें। आज अपने अंदर के कलाकार को बाहर आने दें।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

Scorpio-semaiscan

वृश्चिक- राशि वाले लोग अपने मित्र के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। इस विषय पर और अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी। अपने वचनों को चतुराई से चुनें और स्पष्टता से बोलें। आखिरकार, आप भी इस मित्रता को इस समय ओर इस प्रकार समाप्त नहीं करना चाहंगे।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु– राशि वाले लोग आज खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। ये संतुलन बनाए रखना तो कभी भी आपकी परेशानी थी ही नहीं। तो फिर देर किस बात की है सब को खुश रखें।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर- राशि वाले लोगों को आज दृढसंकल्पित रहने की जरूरत है। आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। झगड़े से आपको कोई लाभ नहीं होगा बल्कि आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ- राशि वाले लोग आज किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। ये समारोह आपके किसी रिश्तेदार के घर भी हो सकता है। इस समारोह में जाने से आपको बहुत खुशी मिलेगी इसलिए इस समारोह में जाना आपके लिए बहुत जरूरी है।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

Daily Horoscope

मीन- राशि वाले लोगों के अच्छे दोस्त आज आपको सही जवाब देंगे। अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए अपने दोस्तों से बातचीत करें और उनसे उनके सकारात्मक जवाब लें। अपनी नकारात्मकता को छुपाएं नहीं वरना ये आपके मार्ग में बाधा बनेगी। कुछ रहस्यों के खुल जाने से और कुछ गलतफहमियों से आप कुछ तनाव में आ सकते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.