centered image />

सनसनीखेज खुलासा, लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे साथी ने प्रेमिका को मार डाला और 35 टुकड़े कर दिए

0 98
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दिल्ली के 6 महीने पुराने हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा। प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला ने लिव-इन पार्टनर और प्रेमिका श्रद्धा को मार डाला और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। पुलिस ने आरोपी आफताब को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक साल पहले श्रद्धा आफताब के साथ रहने के लिए मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गईं।

26 साल की श्रद्धा मुंबई के मलाड की रहने वाली थीं। यहां वह एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। श्रद्धा और आफताब दोनों एक कॉल सेंटर में काम करते थे। दोनों यहां 2019 में मिले थे। दोनों में प्यार होने लगा लेकिन परिवार उनके रिश्ते से नाखुश था। इसके चलते दोनों मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गए और महरौली के एक फ्लैट में रहने लगे। श्रद्धा अपने सहपाठी लक्ष्मण के संपर्क में थी। लक्ष्मण ने ही श्रद्धा के पिता विकास मदान को इसकी जानकारी दी थी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.