इस मंदिर में चढ़ाया जाता है पत्थर का प्रसाद
रोचक बातें: हम सब भगवान को मानते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं। पूजा अर्चना के उद्देश्य से उनके मंदिर बनाए जाते हैं। उन मंदिरों में आमतौर पर मिठाई या फूलों का प्रसाद चढ़ता है लेकिन आज आपको हम एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जहाँ फूल या मिठाई नहीं अपितु पत्थर को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है।
यह मंदिर बेंगलुरु-मैसूर नैशनल हाईवे के मांड्या शहर में स्थित है|कोटिकालिना काडू बसप्पा मंदिर पत्थर चढ़ाए जाने के लिए प्रसिद्ध है| यहाँ अगर आप दर्शन करने जाते हैं तो आपको प्रसाद के तौर पर पत्थर चढाने होंगे| ध्यान रहे कि आप एक बार में केवल 3 या 5 पत्थर ही भगवान को चढ़ा सकते हैं|
इस परंपरा के कारण मंदिर के नजदीक बहुत से और विभिन्न आकारों के पत्थर जमा हो गए हैं। इस विशेषता के अलावा एक और खास बात यहां की यह है कि इस मंदिर में कोई भी पुजारी नहीं है। पूजा अर्चना के कार्य श्रद्धालु स्वयं पूरा करते हैं।
पत्थर वही लोग चढ़ाते हैं जिनकी जहाँ से मुराद पूरी हुई हो और पत्थर भी वे अपने खेतों से लाकर चढ़ाते हैं।
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो लाइक कीजिए इसके अलावा किसी भी सवाल या सुझाव के लिए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछें।