जानकारी का असली खजाना

रिटायर्ड फौजी ने जमीन विवाद में मां-बेटे समेत 4 को मारी गोली, 2 की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

0 32

हिमाचल प्रदेश में फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला हमीरपुर जिले का है। सेना के एक रिटायर्ड जवान ने एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली मारी जिसमें मां-बेटे की मौत हो गई. जबकि बहू और ससुर घायल हो गए। अब पुलिस ने आरोपित आर्मी से रिटायर्ड आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हमीरपुर जिले के सुजानपुर के बघेड़ा गांव में हुई. शुक्रवार की शाम जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हो गई। जिसमें दो लोगों की जान चली गई है और अन्य दो को गंभीर हालत में हमीरपुर अस्पताल रेफर किया गया है.

फायरिंग की घटना शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे के करीब हुई। जमीन को लेकर दो परिवारों में विवाद चल रहा था। फायरिंग में घायल अजीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी विमला देवी शाम को खेत से मिर्च चुन रही थी. इसी बीच उसका पड़ोसी चंचल सिंह वहां आ गया और पत्नी पर फायरिंग कर दी। जिससे वह घायल होकर नीचे गिर पड़ी। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर उसका बेटा करण उर्फ ​​लकी भी बाहर निकला तो चंचल ने उसे भी गोली मार दी। बाद में उन्हें और उनकी बहू ममता को भी आरोपियों ने गोली मार दी थी। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनते ही ग्रामीणों ने तत्काल अपने बेटे व बहू को निजी वाहन से इलाज के लिए सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया, इसी बीच एंबुलेंस व पुलिस को भी सूचना दी गई. आरोपी चंचल सिंह को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

इलाज के लिए सुजानपुर अस्पताल ले जाए गए करण सिंह को डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. इसी तरह उसकी मां विमला देवी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। बीएमओ सुजानपुर डॉ. राजकुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

 

👉 Important Link 👈
👉 Join Our Telegram Channel 👈
👉 Sarkari Yojana 👈

Leave a Reply