centered image />

रिपोर्ट : रिसर्च के मुताबिक यह कारण है कि आपको ज्यादा मच्छर क्यों काटते हैं

0 555
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

रिपोर्ट : क्या आपके साथ ऐसा होता है कि सुबह उठ कर आप शिकायत करते हैं कि रात में कितने मच्छर खाये, और दूसरे आपको आश्चर्य से देख कर कहते हैं कि उन्हें तो बिल्कुल मच्छरों ने परेशान नही किया। ऐसा होना कोई असहज बात नही है। ये सही है कि कुछ लोगों को मच्छर कुछ ज़्यादा ही काटते हैं। उसके कुछ कारण हो सकते हैं।

एक रिसर्च में ये पाया गया है कि जिन लोगों को पसीना ज़्यादा आता है, उन लोगों को मच्छर ज़्यादा काटते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मच्छरों को पसीना बहुत आकर्षित करता है। पसीने में नमी, बदबू और गर्मी जैसी सारी चीज़ें मौजूद रहती हैं। जो कि सब मच्छरों को पसंद आती हैं। इसलिए ज़्यादा पसीने वाले शरीर के आस पास मच्छर ज़्यादा मंडराते हैं।

report-according-to-research-this-is-the-reason-why-you-cut-more-mosquitoes

एक और कारण ये है कि मच्छर इंसानों को उनकी बॉडी हीट से लोकेट करते हैं। अगर आपके शरीर का तापमान औरों से कुछ ज़्यादा रहता है, तो मच्छर आपके पास पहले आएंगे।

एक रिसर्च के अनुसार इंसानों के शरीर की खुशबू भी मच्छरों को आकर्षित करती हैं। तो अगर आप किसी खास तरह का परफ्यूम लगते हैं या की डीओ लगाते हैं जिसकी कोई अच्छी सी भीनी भीनी खुशबू है, तो मान लें कि आपको मच्छर ज़्यादा काटेंगे। अगर आप चाहें तो रात में नहा कर सो सकते हैं, ताकि आपके शरीर से किसी भी तरह की खुशबू चली जाए।

report-according-to-research-this-is-the-reason-why-you-cut-more-mosquitoes (2)

मच्छर ज़्यादा काटने का एक और कारण आपकी स्किन क्रीम भी हो सकती है। अधिकतर स्किन क्रीम में लैक्टिक एसिड मजूद रहता है , और ये लैक्टिक एसिड मच्छरों को अपनी तरफ आकर्षित करता है, और वो आपको ज़्यादा काटते हैं।

अगर आप गहरे रंग के कपड़े जैसे काला , नीला या लाल ज़्यादा पहनते हैं तो ये भी एक कारण बन सकता है आपको ज़्यादा मच्छर खाने का। मच्छर अधिकतर गहरे रंग की चीज़ों पर ही बैठते हैं। इसलिए सोते समय आप सफेद या किसी हल्के रंग के कपड़े ही पहनें।

अगर आप सोने से पहले इन चार पांच बातों को ध्यान में रख कर कुछ छोटे मोटे परिवर्तन कर लेंगे तो हो सकता है कि आपको मच्छर बिल्कुल भी परेशान न करें और आप चैन की नींद सो पाएं।

फ्री 400 रुपये Paytm पाने के लिए – यहां क्लिक करें

जिओ में निकली Freedom Sale :- 

Jio 2 Smartphone  मोबाइल को 499 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

JIO Mini SmartWatch को 199 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

JioFi M2 को 349 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

Jio Fitness Tracker को 99 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

Video Zone ::  Women Motivation Video must watch to everyone | Amazing | Inspired

सभी ख़बरें अपने मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.