centered image />

Redmi ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा और 6GB रैम वाला किफायती स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

0 210
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Redmi : Redmi 10A Sport स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। Xiaomi ने इस स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है लेकिन फोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।
Redmi का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 10A का अपग्रेडेड वर्जन है। इस फोन को बढ़ी हुई रैम और स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Redmi 10A Sport स्मार्टफोन एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है जो Redmi 9A Sport का सक्सेसर होगा। Redmi का यह फोन 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा, 6GB रैम, वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच, लॉन्ग डिस्प्ले, मीडियाटेक प्रोसेसर और दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। आज हम आपको Redmi 9A Sport स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

 कीमत

Redmi 10A Sport स्मार्टफोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। Xiaomi के इस फोन को चारकोल ब्लैक, स्लेट ग्रे और सी ब्लू रंग में लॉन्च किया गया है। Redmi 10A Sport को भारत में 10,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।

  सेल

Redmi 10A Sport को Xiaomi India और Amazon India की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

 लॉन्च ऑफर

Xiaomi India की वेबसाइट पर Redmi 10A Sport स्मार्टफोन पर 750 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। यह कैशबैक MobiKwik वॉलेट पर कूपन कोड MBK750 के जरिए उपलब्ध है। Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ Redmi 10A Sport स्मार्टफोन पर 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI ऑफर की जा रही है। इसके साथ ही सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (750 रुपये तक) मिल रहा है।

 स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 10A स्पोर्ट स्मार्टफोन में 6.53-इंच का IPS LCD डिस्प्ले HD 720 x 1,600 पिक्सल रेजोल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ है। Xiaomi का यह फोन Android 11 OS पर आधारित MIUI 12.5 चलाता है।

Redmi फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में पीछे की तरफ चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13MP का प्राइमरी कैमरा है। फोन सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर और एआई फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।

Xiaomi के इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह फोन 2GB वर्चुअल रैम को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Helio G25 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन में डुअल सिम, 4जी वीओएलटीई, वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रोयूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.