centered image />

राजस्थान: नौ दिनों से चिकित्सा मंत्री के घर के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं, पुलिस ने जबरन हटाया

0 96
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चिकित्सा मंत्री पर्सादी लाल मीणा के घर के बाहर नौ दिनों तक महिलाएं धरने पर बैठी रहीं। मंगलवार सुबह पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को जबरन धरना स्थल से उठा लिया और वाहनों में बिठा दिया। एनएनएम भर्ती 2018 को पूरा करने की मांग को लेकर महिलाएं धरने पर बैठीं।

राजस्थान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चार दिनों से परसादी लाल मीणा के घर के बाहर महिलाएं धरने पर बैठी थीं. मंगलवार सुबह चार बजे पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को जबरन धरना स्थल से हटा दिया. इसी दौरान पुलिसकर्मियों और महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस ने जबरदस्ती महिलाओं को अलग-अलग जगहों पर छोड़ दिया। धरने पर बैठी एक महिला ने कहा कि नौ दिनों तक हमारा धरना चलता रहा लेकिन चिकित्सा मंत्री एक बार भी हमसे मिलने नहीं आए. सर्द रातों में हम फुटपाथ पर सोते थे। मंगलवार सुबह पुलिस आई और जबरन हमें धरना स्थल से हटा दिया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि गहलोत सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। हम एएनएम भर्ती 2018 भर्ती को पूरा करना चाहते हैं। कोर्ट के आदेश के बाद भी अधिकारी एएनएम की भर्ती पूरी नहीं कर रहे हैं। जिससे चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल सकी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.