Rain in Delhi: ठंड और कोहरे के बाद दिल्ली में बारिश की एंट्री! इन इलाकों के लिए अलर्ट जारी

0 136
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

उत्तर भारत में मौसम का तेजी से परिवर्तन देखा जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भी मौसम करवट ले रहा है. इसके साथ ही दिल्ली में शीतलहर से राहत मिली है और कोहरे में भी कमी दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही तापमान भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह बदलाव ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखा जा रहा है।

इन इलाकों में आज बारिश की संभावना है
दिल्ली में आज (20 जनवरी) सुबह करीब 5.30 बजे सफदरजंग का तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कल (गुरुवार) के मुकाबले 2.8 डिग्री ज्यादा है. वहीं, पालम में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पालम में आज तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, आज (शुक्रवार) उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और आसपास के इलाकों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली के मौसम में अचानक आए इस बदलाव की वजह नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस वजह से हवा के पैटर्न में भी बदलाव देखा गया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश के और भी आसार हैं। दिल्ली में 22 जनवरी से 25 जनवरी तक बारिश जारी रहने की संभावना है। 22 जनवरी को हल्की बारिश जबकि 23 से 25 जनवरी तक बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आज रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इससे 20-22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है और 23-26 जनवरी, 2023 को भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

23 और 24 जनवरी, 2023 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके अलावा, 23 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.