आज होगी राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई, दिल्ली के कपूरथला हाउस में पहनेंगे एक-दूसरे को अंगूठियां

0 511
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आम आदमी पार्टी के नेता-सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं. यह कार्यक्रम दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने जा रहा है.

दिल्ली में होने वाली इस बॉलीवुड थीम पार्टी में राघव चड्ढा डिजाइनर पवन सचदेवा का डिजाइन किया हुआ अचकन पहनेंगे तो वहीं परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड स्टार्स के डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के डिजाइनर परिधानों में नजर आएंगी. इस पार्टी में आम आदमी पार्टी के पंजाब और दिल्ली के बड़े नेता नजर आएंगे, पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा के भी पहुंचने की संभावना है.

हाल ही में इस कपल को डिनर डेट पर देखा गया था। दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। परिणीति जहां ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही थीं, वहीं राघव ब्लैक पेंट और कैजुअल शर्ट में नजर आ रहे थे। इसके बाद दोनों के बीच गुपचुप तरीके से शादी करने की खबरें भी आईं, लेकिन परिणीति ने इससे इनकार किया। इसके बाद दोनों को कभी लंदन तो कभी मुंबई में साथ देखा गया। दोनों पंजाब और मुंबई में मोहाली में आईपीएल मैच देखने भी आए थे।

कार्यक्रम शाम करीब 5 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके बाद पूजा और फिर सगाई होगी। सहभोज का कार्यक्रम रखा गया है। परिवार और करीबी दोस्तों समेत करीब 150 लोगों को न्योता दिया गया है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.