राजस्थान, एमपी समेत 6 राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी, दिल्ली में पारा 3 डिग्री पहुंचा
पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश भी शीतलहर के साथ घने कोहरे से ढके हुए हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों के कई इलाकों में तापमान 3 से 7 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है.
आपको बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक के पांच दिन इस सीजन के सबसे ठंडे दिन हो सकते हैं। इस बीच पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में रात का तापमान माइनस में जा सकता है। जबकि दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात का तापमान 1 से 4 डिग्री के बीच रहेगा। इसके साथ ही दिन का अधिकतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
ठंड का प्रकोप
दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया. दिल्ली में मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट पहले ही जारी कर दिया गया था. इसके साथ ही ठंड बढ़ने से विजिबिलिटी भी कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में दिल्ली में और सर्दी पड़ने की संभावना है.
आपको बता दें कि उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है. सोमवार की सुबह कई इलाकों में पारा 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया. इधर, प्रदेश का वासुकी ताल पूरी तरह बर्फ से जम गया है। यह झील गंगोत्री से केदारनाथ के रास्ते में पड़ती है।
उत्तर से चली हवाओं के कारण राज्य के कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। दतिया सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम से उत्तरी हवाएं चलनी शुरू हो गई। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।