centered image />

Oppo Reno 8 Series Launch: आज Oppo के दो नए स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, जानिए फीचर के बारे में

0 150
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Oppo Reno 8 Series Launch: Oppo का मेगा लॉन्च इवेंट आज शाम 6 बजे है। इस लॉन्च इवेंट में Oppo Reno 8 सीरीज के दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro लॉन्च किए जाएंगे। Oppo Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन को 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इन दोनों स्मार्टफोन को 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस लॉन्च इवेंट में Oppo Pad Air और Oppo Enco X2 को लॉन्च किया जाएगा।

ओप्पो रेनो 8 प्रो की विशेषताएं

Oppo Reno 8 Series Launch: Oppo Reno 8 Pro स्मार्टफोन को 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसका फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन Android 12 आधारित ColorOS 12.1 पर चलेगा। यह फोन डुअल कैमरा सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी हो सकती है। चार्जिंग के लिए फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

ओप्पो रेनो 8 की विशेषताएं

Oppo Reno 8 स्पेसिफिकेशंस के मामले में Oppo Reno 8 Pro जैसा ही होगा। हालांकि, प्रोसेसर में बदलाव देखने को मिल सकता है। Oppo Reno 8 5G स्मार्टफोन Dimenstiy 1300 चिपसेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 800nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन Android 12 आधारित ColorOS 12.2 पर चलेगा। Oppo Reno 8 5G को भी 4500mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि फोन को महज 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। आप एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.