अब WhatsApp चैटिंग होगी वाकई मजेदार, लंबे इंतजार के बाद आया यह धांसू फीचर

0 86
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

व्हाट्सएप चैटिंग में अब आपको और मजा आएगा। WhatsApp ने यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा मजेदार बनाने के लिए नए फीचर्स पेश किए हैं। इन फीचर्स का ग्लोबल यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को और मजेदार बनाने के लिए कंपनी ने नए फीचर्स रोलआउट करना शुरू कर दिया है। रोलआउट की गई नई सुविधाओं में दस्तावेज़ कैप्शन, बड़े समूह की जानकारी, अवतार और चैट में 100 मीडिया फ़ाइलों तक साझा करना शामिल है। कंपनी के इस नए चेंजलॉग को गूगल प्ले स्टोर पर देखा जा सकता है। सभी यूजर्स के लिए नए फीचर्स आ गए हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए फोन में WhatsApp Android का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए। WABetaInfo ने WhatsApp के इन नए फीचर्स के बारे में ट्वीट किया है। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में विस्तार से।

दस्तावेज़ कैप्शन

व्हाट्सएप का यह फीचर यूजर्स के लिए बहुत काम का है। इस फीचर की मदद से यूजर डॉक्यूमेंट शेयर करते समय आप उसका वर्णन करने के लिए कैप्शन भी लिख सकते हैं। कुछ दिनों पहले कंपनी ने इस फीचर को व्हाट्सएप बीटा एंड्रॉयड 2.22.22.7 के साथ बीटा यूजर्स के लिए जारी किया था। अब इसका स्टेबल वर्जन सभी के लिए आ गया है।

एक बड़े समूह का विषय और विवरण

अब यूजर्स को ग्रुप्स को बेहतर तरीके से समझने में आसानी होगी। अब उपयोगकर्ता अपने मित्रों और परिवार के साथ-साथ व्यावसायिक समूहों के बारे में लंबा विवरण लिख सकते हैं। इस फीचर को सबसे पहले एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.23.3.9 में देखा गया था। तभी से ग्लोबल यूजर्स इस फीचर के स्टेबल वर्जन का इंतजार कर रहे थे।

चैट में 100 मीडिया फ़ाइलें तक भेजें

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए यह एक बेहतरीन फीचर है। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स वॉट्सऐप चैटिंग के दौरान 30 की जगह 100 मीडिया फाइल शेयर कर सकेंगे। कंपनी इस फीचर की काफी समय से टेस्टिंग कर रही थी। इसे सबसे पहले एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.23.4.3 में देखा गया था।

एक व्यक्तिगत अवतार बनाएँ

अब आप व्हाट्सएप में अपना कस्टमाइज्ड अवतार बना सकते हैं। आप इसे स्टीकर्स और प्रोफाइल फोटो में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, कंपनी ने इस फीचर को कुछ दिन पहले ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया था। इसे हाईलाइट करने के लिए कंपनी ने वॉट्सऐप अपडेट के नए चेंजलॉग में इसे शामिल किया है, ताकि जिन यूजर्स ने इसे मिस कर दिया था, उन्हें भी इस नए फीचर के बारे में पता चल सके

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.