पूजा ही नहीं, मंत्र भी जीवन की बड़ी-बड़ी मुश्किलें भी दूर करता है, भाग्य के बंद दरवाजे खोल देता है

0 370
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हिंदू धर्म में पूजा को समस्याओं को दूर करने और भगवान तक पहुंचने का एक तरीका माना जाता है। अगर पूरे विधि-विधान से पूजा की जाए तो बड़ी से बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। मंत्र जाप भी भगवान की कृपा पाने का एक बेहतरीन उपाय माना जाता है। मान्यता के अनुसार मंत्रों के जाप या श्रवण से व्यक्ति को शक्ति प्राप्त होती है। ये मंत्र बहुत ही चमत्कारी और सिद्ध होते हैं।

यदि सच्चे मन से मंत्रों का जाप किया जाए तो जीवन के सभी कष्ट जैसे धन की कमी, बीमारी, गृहक्लेश आदि दूर हो जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे और किस मंत्र का जाप करना चाहिए।

ॐ श्री हनुमते नमः

अगर आपका जीवन परेशानियों से घिरा हुआ है और कोई रास्ता नहीं दिख रहा है तो बजरंगबली का यह मंत्र आपके लिए है। इस मंत्र के जाप से हनुमान जी सभी संकटों को दूर करते हैं और कृपा बरसाते हैं।

ॐ यक्ष राज्याय विद्महे, वैश्रवणै धीमहि, तन्नौ कबरै प्रचोदयात

धन के देवता कुबेर को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का जाप करें। इसके जाप से आर्थिक तंगी दूर होगी और भगवान कुबेर की कृपा बरसने लगेगी। भगवान कुबेर के इस मंत्र का जाप करने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आपके धन में बरकत बनी रहेगी।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

भगवान विष्णु को जगत का पालनहार कहा जाता है। अगर आपकी कोई मनोकामना है जो पूरी नहीं हो रही है तो लक्ष्मी पति के इस मंत्र का नित्य जाप करें, इसके जाप से सौभाग्य में वृद्धि होती है और मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।सुख-समृद्धि दूर हो जाती है।

ॐ धुनि सूर्याय नमः

अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है और उससे संबंधित कोई दोष है तो सूर्य भगवान का यह मंत्र जाप आपके लिए है। ऐसा करने से सारे अशुभ कर्म दूर होने लगते हैं और जीवन में सूर्य की शुभता आने लगती है। इसी के साथ प्रतिदिन सूर्य को अर्ध्य दें.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.