कियारा आडवाणी ही नहीं इन अभिनेत्रियों ने भी पहना कीमती मंगलसूत्र, इस हसीना ने खर्च किए लाखों नहीं करोड़ों

0 257
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बॉलीवुड अभिनेता अपनी शादियों पर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए पानी की तरह खर्च कर देते हैं। लाखों के आउटफिट्स से लेकर करोड़ों की ज्वेलरी तक ये जमकर खर्च करती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों की अंगूठी से लेकर उनके मंगलसूत्र तक की कीमत अब हजारों नहीं बल्कि लाखों और करोड़ों में है। नवविवाहित दुल्हन कियारा आडवाणी से लेकर ऐश्वर्या-प्रियंका तक के मंगलसूत्र की कीमत आप यहां जान सकते हैं.

कियारा आडवाणी: कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​से शादी की है। इसके बाद कियारा के मंगलसूत्र की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस के प्लेन लुक वाले मंगलसूत्र की कीमत लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस के मंगलसूत्र की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है।

आलिया भट्ट: आलिया भट्ट ने साल 2022 में रणबीर कपूर से शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के मंगलसूत्र की कीमत 40 से 50 लाख रुपए है।

कैटरीना कैफ: रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना कैफ के मंगलसूत्र की कीमत 7 लाख रुपए बताई जा रही है।

दीपिका पादुकोण – दीपिका पादुकोण का स्टाइल जितना लोकप्रिय है, उन्होंने शादी के बाद सिंपल मंगलसूत्र पहना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका के मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा ने भले ही हॉलीवुड स्टार निक जोनास से शादी की हो लेकिन वह हमेशा अपनी परंपराओं का पालन करती नजर आती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका ने शादी के बाद करीब 52 लाख का मंगलसूत्र पहना था।

ऐश्वर्या राय: ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन का मंगलसूत्र पहना हुआ है, जिसकी कीमत 45 लाख रुपए बताई जा रही है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.