Nokia के दो नए फीचर फोन भारत में लॉन्च, 4G कनेक्टिविटी के साथ UPI पेमेंट की सुविधा

0 202
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

HMD Global ने भारत में अपने दो नए फीचर फोन Nokia 105 और Nokia 106 लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन को एनपीसीआई के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है। इन दोनों नोकिया फोन में इन-बिल्ट UPI 123PAY फीचर है, जिसकी मदद से यूजर्स स्मार्टफोन की तरह ही फोन पर UPI पेमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

UPI 123PAY को NPCI द्वारा विशेष रूप से फीचर फोन के लिए डिज़ाइन किया गया है। Nokia 105 और 106 में 4G कनेक्टिविटी भी मिलेगी। Nokia 106 IPS डिस्प्ले के साथ आता है। Nokia 105 में 1000mAh की बैटरी है, जबकि Nokia 106 4G में 1450mAh की बैटरी है। Nokia 105 और 106 4G दोनों फोन में वायरलेस FM रेडियो है। इसके अलावा Nokia 106 4G में इनबिल्ट एमपी3 प्लेयर है।

Nokia 105 और Nokia 106 4G की बिक्री भारत में ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स पर शुरू हो गई है। Nokia 105 की कीमत 1,299 रुपये और Nokia 106 4G की कीमत 2,199 रुपये है। Nokia 105 को चारकोल, सियान और रेड कलर में खरीदा जा सकता है, जबकि Nokia 106 4G को चारकोल और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.