centered image />

NFT का कमाल! सेल्फी बेचकर बना करोड़पति, अब लग रहा है डर

0 274
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

NFT यानी Non-Fungible Token की वजह से एक 22 साल का लड़का करोड़पति बनने में कामयाब हुआ है। इस लड़के का नाम सुल्तान गुस्ताफ अल घोजालिक है जो कि इंडोनेशिया का है। इसने NFT के तौर पर अपनी सेल्फी वाली तस्वीरें बेची है। NFT एक डिजिटल प्रॉपर्टी होती है, जो रियल-वर्ल्ड आइटम्स की ओनरशिप को दर्शाती है।

आपको यह भी बता दें कि सुल्तान गुस्ताफ अल घोजालिक कंप्यूटर साइंस का स्टूडेंट हैं। यह 5 साल तक हर दिन कंप्यूटर पर बैठते हुए अपनी फोटो लेता था। उसकी सेल्फी को कुछ लोग टी-शर्ट पर प्रिंट करा रहे हैं, तो कोई गाने में यूज कर रहे हैं।

गुस्ताफ का कहना है कि उसने इन सेल्फी तस्वीरों का यूज अपनी ग्रेजुएशन के लिए एक टाइम-लैप्स वीडियो बनाने के लिए किया था। इसके बाद इसे NFT के रूप में बेचने का फैसला किया। उन्होंने 933 सेल्फी को Ghozali Everyday नाम से ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म OpeanSea पर लिस्ट किया था।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.