centered image />

Naagin 7: आयशा सिंह या कनिका मान, कौन होंगी एकता कपूर की नई नागिन?

0 7
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

एकता कपूर नया शो: एकता कपूर इन दिनों अपने टीवी शो ‘नागिन 7’ की तैयारी में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता को अपने नए सीजन के लिए नई नागिन मिल गई है।

नागिन 7: नागिन सीरियल ने टीवी पर हमेशा बेहतरीन टीआरपी हासिल की है। इस शो का हर सीजन टीवी पर जबरदस्त हिट रहा है. ‘नागिन 6’ के खत्म होने के बाद एकता कपूर ने इस सीरियल के सातवें सीजन के बारे में भी संकेत दिया था। अब हाल ही में इस शो को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

आयशा सिंह या कनिका मान, कौन होंगी एकता कपूर की नई नागिन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर एक नए प्रोजेक्ट के लिए पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह और कनिका मान से बातचीत कर रही हैं। आपको बता दें कि आयशा सिंह टीवी शो में साईं जोशी का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं।

इसके अलावा एकता कपूर के टीवी शो के लिए ‘चांद जलने लगा’ की खूबसूरत कनिका मान से भी बातचीत चल रही है। अब यह जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों एक्ट्रेस साथ में काम करेंगी या यह सोलो प्रोजेक्ट है। साथ ही, इस बात की भी कोई पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों अभिनेत्रियों से संपर्क किया गया है।

आयशा सिंह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी

आपको बता दें कि आयशा सिंह का नाम पहले भी ‘नागिन 7’ के लिए सामने आया था. फैंस भी चाहते हैं कि आयशा नागिन बनकर लोगों का दिल जीतें. हालांकि, इस मामले में एक्ट्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

टीवी शो नागिन हमेशा कलर्स चैनल पर आता है. फरवरी में सीरियल ‘चांद जलने लगा’ के ऑफएयर होने के बाद फैंस काफी निराश थे क्योंकि उन्हें विशाल आदित्य सिंह और कनिका की जोड़ी काफी पसंद थी। वहीं आयशा सिंह ने पिछले साल ‘गम है किसी के प्यार में’ छोड़ दिया था।

नागिन 7 को लेकर कहा जा रहा है कि कास्टिंग की वजह से शो में देरी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता लोखंडे दोनों ने टीवी फ्रेंचाइजी शो को ठुकरा दिया है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.