centered image />

एक बार फिर दादा बने मुकेश अंबानी, बहू श्लोका ने दिया बेटी को जन्म

0 160
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर दादा बन गए हैं। आकाश और श्लोका के घर एक बेटी का जन्म हुआ है। रिलायंस के चेयरमैन के बेटे आकाश अंबानी और उनकी बहू श्लोका मेहता का भी 2 साल का बेटा है। दादा मुकेश अंबानी कुछ दिनों पहले अपने पोते और दामाद के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. अंबानी परिवार में आए नए मेहमान की जानकारी आकाश के दोस्त धनराज नाथवानी ने दी.

धनराज राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवानी के बेटे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- आकाश और श्लोका अंबानी को उनकी नन्ही राजकुमारी के आने पर हार्दिक बधाई। यह अनमोल आशीर्वाद आपके जीवन में अनंत खुशियाँ और प्यार लाए। आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। दोनों स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों ने अपनी स्कूली पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की।

श्लोका ने अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपोलॉजी की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर डिग्री हासिल की। श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन की निदेशक हैं। श्लोका के पिता रसेल मेहता इस डायमंड कंपनी के मालिक हैं। श्लोका बिजनेस वुमन होने के साथ-साथ सोशल वर्कर भी हैं। उन्होंने 2015 में कनेक्टफॉर नाम से एक एनजीओ शुरू किया, जो जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और आश्रय प्रदान करता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.