गुवाहाटी से लेकर लखनऊ तक पूरे भारत में दिखा चंद्रग्रहण, तस्वीरों में देखें नजारे

0 682
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

नवंबर यानी आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है और सूतक काल जारी है। अंतरिक्ष विज्ञानियों और ज्योतिषियों ने बताया था कि ग्रहण भारत में ज्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से दिखाई देगा। भारत में ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। भारत में चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को सायं 5 बजकर 20 मिनट से दिखना शुरू हुआ और यह शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। दुनिया के कई जगहों पर पूर्ण चंद्र ग्रहण जारी है। इस बीच, भारत और कई देशों में चंद्रग्रहण की तस्वीरें सामने आईं हैं।

दुनिया के कई हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी शुरू हो गया है। ये तस्वीर असम के गुवाहाटी की है

साल के आखिरी चंद्रगहण के बीच पटना से भी एक तस्वीर सामने आई है। यहां चंद्रमा का आधे से भी कम दिखा।एक बच्ची ने बताया, “हमने इससे पहले कभी चंद्र ग्रहण नहीं देखा था। ग्रहण के समय चांद आधा दिख रहा था। हमें चंद्र ग्रहण देखना का मन भी था और देखकर अच्छा लग रहा था।

 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.