इन टीवी सीरियल्स में दिखी भगवान कृष्‍ण की लीलाएं, महाभारत ने रचा इतिहास

0 338
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

भगवान कृष्ण की लीलाएं इतनी रोमांचक हैं कि उन्हें कभी फिल्मों के जरिए, कभी सीरियल के जरिए तो कभी एनिमेशन फिल्मों के जरिए पर्दे पर उतारा गया है। बाल कृष्ण से लेकर महाभारत के भयानक युद्ध तक, विभिन्न कहानियाँ पर्दे पर आई हैं और भगवान कृष्ण के विभिन्न रूप दर्शकों तक पहुँच रहे हैं। भगवान कृष्ण के जीवन और लीलाओं को छोटे पर्दे पर भी कई बार दिखाया जा चुका है। आज हम आपको कुछ ऐसे सीरियल के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें आपने भगवान कृष्ण की लीलाएं देखी होंगी।

महाभारत

महाभारत भारतीय टेलीविजन के सबसे ऐतिहासिक धारावाहिकों में से एक है। इस सीरियल का प्रसारण 2 अक्टूबर 1988 से शुरू हुआ था। इस शो का निर्माण बीआर चोपड़ा ने किया था। महाभारत की कहानी मुख्य रूप से कौरवों और पांडवों के बीच हुए महाभारत युद्ध के आसपास की घटनाओं को दर्शाती है। भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर नीतीश भारद्वाज घर-घर में मशहूर हो गए। सीरियल के कुल 94 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे.

श्री कृष्ण

यह टीवी सीरियल 18 जुलाई 1993 से दूरदर्शन पर प्रसारित होना शुरू हुआ था। भागवत पुराण पर आधारित इस शो का निर्माण रामानंद सागर ने किया था। इस शो में भगवान कृष्ण की सभी लीलाओं को पर्दे पर दिखाया जाता है. इस शो में श्री कृष्ण का बेहतरीन किरदार सर्वदमन डी बनर्जी ने निभाया था. कुल 221 एपिसोड टेलीकास्ट हुए।

कृष्ण कन्हैया

यह सीरियल 29 जून 2015 से सब टीवी पर प्रसारित होना शुरू हुआ था। इस सीरियल में श्रीकृष्ण आज के युग में धरती पर आकर लोगों को गीता का ज्ञान समझाते नजर आए थे. शो की कहानी काल्पनिक थी, इसमें कॉमेडी का तड़का लगाया गया था। सीरियल में सिद्धार्थ अरोड़ा ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था.

जय श्री कृष्णा

यह धारावाहिक 21 जुलाई 2008 को प्रसारित होना शुरू हुआ। इस सीरियल में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं को दिखाया गया था। नटखट कृष्ण और उनकी मां यशोदा और उनके साथियों वाले इस शो को खूब सराहा गया। इस सीरियल में धृति भाटिया ने भगवान श्री कृष्ण के बाल किरदार को निभाया था। उन्होंने अपनी मासूम एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया. सीरियल के कुल 285 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे.

राधा कृष्ण

यह सीरियल 1 अक्टूबर 2018 से 21 जनवरी 2023 तक स्टार भारत टीवी पर प्रसारित हुआ। इस शो में भगवान कृष्ण और राधा की कहानी को विस्तार से दर्शाया गया है। शो के 1145 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे. इस सीरियल में सुमेध मुदगलकर ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था।

द्वारकाधीश – भगवान श्री कृष्ण

यह सीरियल 4 जुलाई 2011 से 12 अप्रैल 2012 तक इमेजिन टीवी पर प्रसारित किया गया था। इस शो में भगवान कृष्ण के द्वारका के राजा बनने के बाद की कहानी दिखाई गई है। धारावाहिक की शुरुआत कृष्ण द्वारा मगध के राजा जरासंध के सहयोगी दुष्ट कालयवन के साथ युद्ध से होती है, जो कृष्ण के खिलाफ 16 युद्ध हार चुका है। इस शो में विशाल करावल ने श्री कृष्ण की भूमिका निभाई थी

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.