centered image />

8.5 लाख में बिक गया किंग ऑफ इंडिया- 2019, चौंकिए मत खबर पढ़िए

0 2,111
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चौंकिए मत यह खबर देश की किसी निशानी या धरोहर की नहीं बल्कि एक बकरे से सम्बंधित है। दरअसल, बकरे का नाम है- किंग ऑफ इंडिया 2019। जो मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 8.5 लाख रुपए में बिका।

जानकारी के मुताबिक 171 किलो के इस बकरे को पूना की मास गोएट कंपनी ने खरीदा है। बिकने के पहले तक बकरा मालिक रहे आसिफ ने दावा किया कि भारत में अब तक अधिकतम 130 किलो वजन तक के बकरों के बारे में सुना है।

आसिफ के अनुसार उन्होंने जो बकरा तैयार किया है उसका वजन सबसे ज्यादा 171 किलो है। इसलिए उसको किंग ऑफ इंडिया 2019 का नाम दिया। उन्होंने कहा कि वजन के कारण लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराने का भी प्रस्ताव भेजा है।

मालूम हो कि, बकरीद पर कुर्बानी देना शबाब माना जाता है। इस कारण बकरों की कीमत में भी जबरदस्‍त उछाल आता है। विलायती देसी, तोतापरी, अजमेरी, बाबरी और सबसे खास दुंबा बकरों की नस्लें महंगी कीमतों में बिक रही हैं। इनकी कीमत हजार रुपए से लेकर लाखों रुपए तक में रहती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.