क्या ‘बेशर्म रंग’ के बहाने दीपिका पादुकोण को बनाया जा रहा निशाना? इन अभिनेत्रियों ने भी पहनी ‘केसरी’ बिकिनी
‘बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के कलर को लेकर काफी विवाद चल रहा है। दीपिका के भगवा रंग की बिकनी में नेताओं से लेकर हिंदू संगठनों तक ने विरोध किया। भगवा बिकनी को सनातन धर्म का अपमान बताया जा रहा है। इस फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है. इससे पहले बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट किया था कि ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के आउटफिट को सपोर्ट कर रहा है, यह बेहद आपत्तिजनक है।’ इसके बाद विश्व हिंदू धर्म, बजरंग दल और करण सेना ने फिल्म का विरोध किया। वैसे ये पहली बार नहीं है जब दीपिका ने केसरिया रंग की बिकिनी पहनी है इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस इस कलर में नजर आ चुकी हैं. ऐसे में सवाल है कि सिर्फ दीपिका को ही क्यों निशाना बनाया गया?
दिशा पटानी ने हाल ही में बीच पर बिकिनी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
सारा अली खान ने अपने वेकेशन की तस्वीर शेयर की है। सारा अली खान धूप का आनंद लेती नजर आ रही हैं।
वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की। वाणी ने ये बिकनी सीन फिल्म वॉर में दिया था।
भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर बिकिनी लुक में एक तस्वीर शेयर की है। वह गर्व से पोज दे रही हैं।
अनुष्का शर्मा ने वेकेशन के दौरान अपनी बिकिनी फोटो पोस्ट की। उस वक्त उनकी यह फोटो वायरल हुई थी।
फिल्म कब रिलीज होगी?
बता दें कि ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम भी हैं। यशराज बैनर की इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।