IPL 2018 मैच के आखिर में क्रिस गेल ने किया कुछ ऐसा कि सारी दुनिया हो गयी उनकी फैन
20 April 2018 : वीवो आईपीएल 2018 सीजन का रोमांचक सफर लगातार जारी है। किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में पंजाबी शेरों ने 15 रनों से शानदार जीत दर्ज की। पंजाब की जीत में हीरो रहे क्रिस गेल जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सारे फैंस का दिल जीत लिया। गेल ने महज 63 गेंदों में 104 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली और पंजाब को इस सीजन की तीसरी जीत दिला दी। लेकिन इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले क्रिस गेल ने शानदार खेल भावना का भी परिचय दिया और अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी को गले लगाया। उनकी यह खेल भावना देखकर करोड़ों फैंस उनके दीवाने हो गए।
क्रिस गेल ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
क्रिस गेल ने मोहाली के मैदान पर जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल कैरियर का 6ठा शतक जमाया। गेल ने इस पारी में अपना शतक 58 गेंदों में पूरा किया। गेल की इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 11 छक्के लगाए। गेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया। क्रिस गेल को उनकी इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच बने।
IPL Play Quiz: सवालों के जवाब देकर यहाँ जीतें हज़ारों रुपये
गेल ने दिखाई शानदार खेल भावना
क्रिस गेल की बल्लेबाजी के बारे में बात करे तो वह बेहद ही खतरनाक बल्लेबाज है। लेकिन यह जानकर काफी हैरानी होगी कि गेल जितना खतरनाक बल्लेबाज है उससे कहीं ज्यादा शांत और अच्छे इंसान हैं। यही वजह है कि वह खेल अपनी खेल भावना के लिए हमेशा ही जाने जाते हैं। हैदराबाद के खिलाफ उनकी खेल भावना के करोड़ों फैंस दीवाने हो गए। दरअसल मैच खत्म होने के बाद गेल ने विपक्षी टीम के राशिद खान को गले लगाया और यह नजारा देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए। इसके अलावा अगर देखा जाए तो क्रिस गेल ने अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी को गले लगाया। जो कि दिखाता है कि वह एक अच्छे इंसान हैं।
IPL Play Quiz: सवालों के जवाब देकर यहाँ जीतें हज़ारों रुपये
विडियो जोन : टैनिंग को दूर करने के घरेलू उपाय I Tanning Remedies Full Effective