एशियाई खेलों में भारत के स्वर्ण के साथ 100 पदक, कबड्डी में ऐतिहासिक पदक

0 51
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

2023 एशियन गेम्स के 14वें दिन भारत ने इतिहास रच दिया है. शनिवार 7 अक्टूबर 2023 को भारत की पदक संख्या 100 तक पहुंच गई है. महिला कबड्डी टीम ने देश के लिए ऐतिहासिक 100वां पदक जीता.

इससे पहले, सिर्फ 17 वर्षीय तीरंदाज अदिति गोपीचंद स्वामी ने 14वें दिन कंपाउंड तीरंदाजी महिला एकल में कांस्य पदक मैच में इंडोनेशिया की फदाली रतिह जिलिजती को 146-140 से हराकर भारत के लिए पदक तालिका खोली। इसके बाद तीरंदाजी कंपाउंड महिला एकल के स्वर्ण पदक मैच में भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम ने कोरिया की एसओ चोवेन को 149-145 से हराया। विश्व चैंपियन प्रवीण ओजस ने कंपाउंड पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच में भारत के अभिषेक वर्मा को हराया।

25 स्वर्ण के साथ भारत के 100 पदक

सोना-25
चांदी- 35
कांस्य-40
कुल- 100

-कबड्डी टीम ने भारत के लिए 100वां मेडल जीता

महिला कबड्डी टीम ने भारत के लिए 100वां पदक जीता है. भारत ने इससे पहले कभी एशियाई खेलों में 100 पदक नहीं जीते थे. यह उपलब्धि 72 साल में पहली बार हासिल हुई है. खेल के इतिहास में इससे पहले कभी भी भारत ने पदकों में 100 का आंकड़ा पार नहीं किया था.

2000 से एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन

2022- 36 पदक
2006- 53 पदक
2010- 65 पदक
2014- 57 पदक
20180 70 पदक
2023- 100 पदक

 

 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.