centered image />

अगर आपने भी रात में कुत्ते को रोते हुए सुना है, तो जान लीजिए इसकी वजह…

0 551
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हमने ऐसा देखा और सुना है कि कुत्ते रात के समय में ज्यादा रोते है। समाज में कुत्ते का रोना एक अपशुकन माना जाता है। ऐसे में कई लोगो का मानना है कि कुत्ते जब भी रोते है कुछ तो बुरा जरुर होता है। इसके अलावा कई लोग तो यह मानते हैं कि कुत्तों को आने वाली परेशानी का अंदाजा पहले ही हो जोता है और इस परेशानी सेे सबको सचेत करने के लिए वे रोते हैं।

लेकिन ज्योतिषों की धारणा बिल्कुल अलग है। उनके अनुसार कुत्ते सबसे ज्यादा उस समय रोते हैं जब उनके आसपास कोई आत्मा होती है। उनको कोई अदृश्य शक्ति दिखती है, जिसके कारण ये ऐसा करके अपना सन्देश किसी और को देते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि यह तथ्य मुख्य कारण नहीं है। वास्तव इसका कारण कुछ और ही होता है। यह कारण निम्नलिखित हो सकते हैं -:

1.जब कुत्ते अपने झुंड से अलग हो जाते हैं या फिर जब वो किसी खतरे को महसूस करते हैं तो अपनी मदद के लिए और अपने बाकी साथियों को अपनी सूचना देने के लिए वो हाउल करते हैं।

2. अगर कोई दूसरा कुत्ता रात में उनके इलाके में आ जाएं तो वो हाउल करके उसे भाग जाने की चेतावनी देते हैं।

3. इसके अलावा अन्य कारण यह हो सकता है कि कुत्ते ने रात में कुछ अजीब सा निगल लिया हो और उससे उसको काफी परेशानी हो रही हो। इसलिए वह उस वस्तु को पेट से बाहर निकालने के लिए जोर जोर से चिल्लाता है और अंत में रोता है।

4.यह कारण भी हो सकता है कि उस कुत्ते का कोई छोटा बच्चा गुम हो गया हो। इस ममता भरे दर्द के कारण वह कुत्ता बच्चे के याद में रो रहा हो।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.