जानकारी का असली खजाना

अगर सपने में दिखाई दें यह तीन चीजें तो भूलकर भी न बताएं किसी दूसरे को

0 475

आज हम बात करने जा रहे हैं उन चीज़ों के बारे में जो अगर आपको सपने में दिखाई दे तो आपको उसके बारे में किसी दूसरे व्यक्ति को बिल्कुल नहीं बतानी चाहिए। वैज्ञानिको की मानें तो सपने महज हमारे अवचेतन मन की वजह से दिखाई देते हैं जिसका किसी अन्य चीज़ों से किसी भी तरह का संबंध नहीं होता हैं। लेकिन हिन्दू ग्रंथो के अनुसार सपनों को भी अलग प्रकार की मान्यता दी गई है जो हमारे असल जिंदगी पर भी प्रभाव डालती हैं।

सपने में सांप देखना

ग्रंथों के मुताबिक यदि आपको सपने सांप दिखाई दे तो इसका मतलब आपके किसी पूर्वज की आत्माओं की नज़र आप पर हैं। और वह आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं इसलिए जब भी आपको सपने में सांप दिखाई दे तो उसी समय किसी सिद्ध पंडित से इस विषय चर्चा करें। लेकिन गलती से भी सपने में दिखे सांप के बारे में किसी साधारण व्यक्तो को न बताएं अन्यथा आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

सपने में मृत्यु को देखना

हर व्यक्ति सपने में कभी न कभी अपनी मौत को तो जरूर देखता हैं ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सभी लोग रोज कम से कम एक बार अपनी मृत्यु के बारे में सोचते ही हैं। परंतु यदि आप सपने में अपनी ही मृत्यु देखोगे तो यह कोई बुरे संकेत नहीं होते हैं बल्कि इससे आपकी उम्र और ज्यादा बढ़ जाती हैं। लेकिन ग्रंथों के अनुसार आपको उसके बारे में किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए ऐसा करना ईश्वर की नज़रों में पाप होता हैं।

सपने में भगवान श्री कृष्ण को देखना

यदि आपको सपने में भगवान श्री कृष्ण नज़र आएं तो इसके बारे में भी किसी को न बताएं क्योंकि यह किसी अच्छे संकेत की निशानी होती हैं। लेकिन अगर आप इसके बारे में किसी को बता देंगे तो श्री कृष्ण आपसे नाराज हो सकते हैं।

👉 Important Link 👈
👉 Join Our Telegram Channel 👈
👉 Sarkari Yojana 👈
Leave A Reply

Your email address will not be published.