centered image />

सुबह सवेरे दिख जाए ये चीजें, तो समझ लो किस्मत खुलने वाली है

0 894
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कहते हैं दिन की शुरुआत जैसी होती है, पूरा दिन ही वैसा निकलता है। इसलिए सुबह शांत मन से हर कार्य करने की सलाह दी जाती है ताकि पूरा दिन किसी प्रकार का कोई तनाव व्यक्ति को परेशान ना करे। लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों एवं घटनाओं का वर्णन किया गया है, जो यदि सुबह-सवेरे घटित हो जाएं, तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। ये वस्तुएं एवं घटनाएं बेहद शुभ मानी गई हैं।तो चलिए आपको उन वस्तुओं के बारे में बताते हैं जिनका सुबह उठते ही दर्शन होना या सुबह घर से ऑफिस जाने के बीच दिख जाना शुभ होता है। सुबह उठकर अपने ही हाथों की हथेली के दर्शन करना शुभ होता है। लेकिन ऐसा क्यों? क्या यह कोई रिवाज है?

हमारे शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि हाथों में सृष्टि के रचनाकार ब्रह्मा, धन की देवी लक्ष्मी और सुख एवं समृद्धि की देवी सरस्वती, तीनों का वास होता है। इसलिए सुबह-सुबह इन्हें देखना शुभ माना जाता है। हथेली के सबसे आगे के भाग में लक्ष्मीजी, बीच के भाग में सरस्वतीजी और मूल भाग में ब्रह्माजी निवास करते हैं। इसलिए सुबह दोनों हथेलियों के दर्शन करना करना चाहिए, ताकि दिन अच्छा गुज़रे और तीनों देव हमें आशीर्वाद प्रदान करें।

हथेली देखने के बाद दोनों हाथ जोड़कर अपने इष्ट देव का ध्यान करना चाहिए, ताकि उनका आशीर्वाद भी प्राप्त हो सके। इसके बाद उठकर जमीन का अपने हाथों से स्पर्श करके माथे पर लगाएं, ताकि मां भूमि आपको आशीर्वाद दे सकें।

अगर सुबह घर से निकलते ही आपको गाय दिख जाए, तो यह शुभ माना जाता है। गाय का दिखना या उसकी आवाज सुनाई देना, दोनों ही शुभ माना गया है। गाय के अलावा सुबह-सुबह पक्षियों का दिखना एवं उनकी आवाज कानों में पड़ना शुभ होता है। सुबह सफेद फूल, हाथी या मित्र का दिखना भी अच्छा माना गया है।

अगर सुबह उठने के बाद आपको आग दिखे, विशेष रूप से यदि वह अग्नि हवन कुंड की हो, तो यह बेहद शुभ संकेत होता है। यह अग्नि आपके जीवन की बुराईयों को जला देती है। सुबह सुहागन स्त्री का दिखना भी शुभ माना गया है। लेकिन यह स्त्री घर की ना होकर, बाहर की होनी चाहिए। अगर रास्ते में जाते हुए सुहागन स्त्री दिखे तो यह शुभ होता है।

आप सुबह घर से किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए निकले हैं और आपको मंदिर के दर्शन हो जाएं तो यह शुभ होता है। मंदिर की घंटी सुनाई देना आपको हर कार्य में सफलता दिलाता है। गोबर, सोना, तांबा, हरी घास देखना भी शुभ माना गया है। यह वस्तुएं आपको प्रकृति से जोड़े रखती हैं और आपका दिन शुभ बनाती हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.