centered image />

अगर आपके भी पेशाब में आते है झाग तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये वजह!

0 671
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अक्सर कई बार देखा जाता है कि कुछ लोगों की पेशाब में झाग आता है। इसे लोग सामान्य मानते हैं और नज़रअंदाज कर देते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि पेशाब में झाग या बुलबुले आना कोई सामान्य बात नहीं है। इसके कई कारण हैं। पेशाब में झाग या बुलबुले आना व्यक्ति के शरीर में किसी भीतरी गड़बड़ी का इशारा करता है। हालांकि, इसके कारण कई हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके कारण क्या हैं और इससे क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

पेशाब में झाग या बुलबुले आने का पहला कारण गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिला की किडनी का आकार बढ़ जाना होता है। डॉक्टरों के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान किडनी में अधिक मात्रा में अमीनो एसिड फिल्टर होता है, जिससे पेशाब में झाग दिखाई देने लगते हैं। पेशाब में झाग या बुलबुले आने का दूसरा कारण डिहाईड्रेशन है। डिहाईड्रेशन से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और पेशाब गाढ़ा हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। अगर किसी को बार बार पेशाब आ रही है तो उसमें झाग आना सामान्य बात है।

अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। स्वस्थ शरीर में प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के बाद यह पेशाब के रास्ते बाहर निकालता है। इसकी वजह से भी पेशाब में झाग या बुलबुले दिखाई देने लगते हैं। इसके लिए उचित मात्रा में ही प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। पेशाब में झाग या बुलबुले आने का तीसरा कारण शरीर के अनावश्यक तत्वों का किडनियों से होकर गुजरने के दौरान बनने वाला झाग हो सकता है। पेशाब में झाग या बुलबुले आने का चौथा कारण यूरीन में इन्फेक्शन हो सकता है। यूरीन इन्फेक्शन में रोगाणु पेशाब के मार्ग में रिलीज़ होते हैं जिससे बुलबुले बनते हैं। यूरीन इन्फेक्शन के इलाज के लिए एंटीबायोटिक दवाएं लेना चाहिए।

अगर आपकी पेशाब में झाग या बुलबुले आ रहे हैं तो यह किडनी खराब होने के लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिती में तुरंत किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और उचित इलाज करवाना चाहिए। आपने देखा होगा कि डॉक्टर किसी बिमारी के इलाज के व्यक्ति की पेशाब की जांच करवाने को कहते हैं। दरअसल, किसी व्यक्ति के पेशाब के रंग और बदबू से उसके स्वास्थ्य के बारे में जाना जा सकता है। यदि आपके पेशाब में झाग कभी-कभी आता है तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन, अगर यह कई दिनों तक आ रहा है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.