कैसे पहचाने इन राशियों से आपके दोस्त या पार्टनर का स्वाभाव

0 2,249
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कभी भी जब हम किसी को दोस्त बनाते हैं तो उन पर भरोसा करें या न करें। क्योंकि हमें पता ही नहीं होता कि अच्छा है या बुरा। क्योंकि शुरूआत की मुलाकात में हम किसी को जज नहीं कर सकते हैं कि उसका व्यवहार कैसा है यह सब जानने के लिए आप हमारी इस पोस्ट की सहायता से पता कर सकते हैं। आपका पार्टनर या आपका गहरा दोस्त कैसा होगा या उससे हम किस तरह मिलें।

अपनी शर्तों से जीते हैं

aries-semaiscan

मेषः इस राशि वाले किसी से भी सीधी बात कहते हैं और बड़े ही शांत और सरल स्वाभाव के होते हैं। यह पूरी तरह भरोसे के लायक होते हैं। और इस राशि के लोग अपनी शर्तों पर जीते हैं।

परखने की आदत होती है इन्हें

Taurus-semaiscan

वृषः इस राशि के लोग अपने रिलेशन को लेकर बड़े गम्भीर रहते हैं और और इन्हें शुरूआत में आपको पल पल परखेंगे। अपनी बातों और सच्चाई के लिए जाने जाते हैं। अगर आप ऐसे की लड़के से रिलेशनशिप में हैं या आगे बढ़ रहे हैं तो यह आपको हर वक्त परखतें रहेंगे। यह सभी चीजें अपने मुताबिक देखना चाहते हैं।

हर स्थिति में अपने आपको ढाल लेते हैं

मिथुनः कोई लड़की जो ज्यादा स्मार्ट और तेज हो वो लड़की इन राशि वालों के साथ बहुत खुश रहती है। ज्यादातर लड़कियां ऐसे लड़कों पर फिदा हो जाती है। क्योंकि देखने में सुंदर और अपनी बातों से सबको अपनी तरफ आर्कषित कर लेतें हैं। चाहे जैसी परिस्थति हो ये अपने आप समय के अनुसार ढाल लेते हैं।

घर परिवार और पैसे की तरफ झुकाव रखते हैं

कर्कः इस राशि के लड़कों को खाना पीना और घर रहना बहुत पसंद होता है। यह बड़े ही संवेदनशील किस्म के होते हैं। अगर आपको ऐसा लड़का मिलता है तो देर न करें। अपने पैसे कमाने के लिए भी जी तोड़ मेहनत करते हैं क्योंकि ये अपने घर परिवार को दिल से चाहते हैं। प्रकृति के प्रति भी इनका प्रेम बहुत होता है।

काबू में करना मुश्किल कभी कभी

Leo-semaiscan

सिंहः इस राशि के लोग रिलेनशिप होते हैं तो यह अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह हमेशा समर्पित होते हैं। आप इन सिंह राशि वालों पर भरोसा कर सकते हैं। आप इनसे अपने दुख दर्द बांट सकते हैं। अपने पार्टनर की खुशी को पूरी तरह पूरा करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई जगह इन लोगों को काबू में करना मुश्किल हो जाता है।

पार्टनर को करते हैं खुश


कन्याः इस राशि के व्यक्ति नियम और कानून पसंद करते हैं। हर काम अच्छे से करना पसंद होता है। इस राशि के लोग और कोई बात को कहते हैं तो उसे पूरा करने की ठान लेते हैं। आप इन भरोसा कर सकते हैं। यह सब आपको देने की इच्छा रखते हैं। यह अपने पार्टनर की हर खुशी पूरी करने में सक्षम हैं।

वफादारी निभाते हैं यह लोग

तुलाः इस राशि के लोगों को शरीर की सुंदरता बेहद पसंद आती है। ऐसे व्यक्ति अपनी लाइफ में हर चीज को बराबर रखने की कोशिश करते हैं। यह किसी की अफसर शाही और किसी के कंट्रोल में रहना पसंद नहीं करते हैं। रिश्तों में इनका मामला थोड़ा झोलमोल होता है। लेकिन धीरे धीरे में फिर ये अपने पार्टनर की तरफ झुक जाते हैं।

जूनून के दीवाने होते हैं

Scorpio-semaiscan

वृश्चिकः इस राशि के लोग बड़े जूनूनी किस्म के होते हैं। किसी चीज को पाने के लिए कुछ भी करने से कर गुजरने के लिए पागल रहते हैं। अपने पार्टनर के लिए इनका झुकाव बहुत ज्यादा रहता है।

हर लड़की के बस की बात नहीं इनसे डील करना

धनुः इस राशि वाले लड़को में उर्जा बहुत भरी रहती है। अपनी हर परेशानी को अपनी स्माइल से ही खत्म करते हैं। इस राशि को ज्ञान पाने के बड़े प्रेमी होते हैं। इन्हें घूमने का बड़ा शौक है। ज्यादा से ज्यादा जानने की इच्छा होती है। इस राशि को लड़को के साथ रहना हर लड़की के बस में नहीं। यह अपने रिश्ते को बड़ी इमानदारी से निभाते हैं।

जिम्मेदारी को खूब समझते हैं

मकरः इस टाइप के लड़कों में सामाजिक और धार्मिक चीजों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। थोड़ा रूढिवादी भी होते हैं। अपनी घर की जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाते हैं। अपने घर परिवार को खूब अच्छी तरह से संभालना जानते हैं। ऐसे लड़के को आप अपना साथी बना सकते हो यह आपको सारी जिंदगी भर आपके साथ रहेगा।

खुले मिजाज़ के और विश्वसनीय होते हैं ये लड़के

कुंभः इस तरह के लोग बड़े खुले मिजाज और विश्वास करने के काबिल होते हैं। अपनी पसंद और नापसंद को लेकर बड़े साफ रहते हैं। अपने तरीके से जीवने को जीते हैं। प्यार में होने के बाद भी यह खुद को अपने पार्टनर के लिए नहीं बदलते। आपको ये जैसे हैं वैसे ही पसंद करना होगा।

इन लड़कों को चाहिए होता है अपना स्पेस

मीनः यह हर किसी की भावनाआें को बड़ी गहराई से समझते हैं। यह हर किसी की सपोर्ट में खड़े रह सकते हैं। बस इन लोगों को थोड़ी सी जगह चाहिए होती है ताकि आप इनको समझ सकें। यह अपने पार्टनर से उसका साथ चाहते हैं। इनके साथ रिश्ता रख के आप इन्हें संभाल सकती हैं।

ज्योतिष और भविष्य से जुडी ख़बरों को पाने के लिए यहाँ  क्लिक करें। 

 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.