राशिफल : क्या कहते हैं शनिवार 12 दिसम्बर 2020 को आपके सितारे, दिन अच्छा या बुरा

0 451
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष : कामकाज में दौड़ धूप अधिक करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में परिवर्तन की योजना भी बन सकती है परंतु निकट बंधुओं से तनाव उत्पन्न होने के कारण यह योजना स्थगित करना पड़ सकता है।

वृषभ : धन लाभ व पद उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त हो सकते हैं परंतु खर्च भी अधिक रहेंगे। इस माह के उत्तरार्द्ध में अनावश्यक भागदौड़ से मानसिक तनाव बढ़ सकता है तथा अनावश्यक धन का खर्च बढ़ने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन : अशांति तथा तनावपूर्ण स्थितियों के कारण कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। जिससे क्रोध ज्यादा बढ़ सकता है। गुरु तुला राशि में गोचर कर रहा है जो आत्मविश्वास यश सम्मान के दृष्टि से अच्छा फलदायक हो सकता है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ने से खर्च भी बढ़ सकता है।

कर्क : जल्दबाजी और उत्तेजना पूर्वक किए गए कार्यों से हानि हो सकती है। अतः अपने कामकाज के प्रति जागरुक रहना और किसी भी कार्य को सोची समझी रणनीति के तहत करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। किसी भी तरह के उकसावे में आने की जरूरत नहीं होती।

सिंह : यदि आप कोई नया काम करने के लिए कोशिश है तो वह कामयाब हो सकती है। पराक्रम से किए गए कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। मित्रों का सहयोग प्राप्त करने का योग बन रहा है। अपने वरिष्ठ अधिकारी से संबंध बनाए रखने का प्रयास करें।

कन्या : समय पर कार्य संपन्न होने में समस्या उत्पन्न हो सकती है। कामकाज को लेकर किसी के ऊपर सशंकित होना नुकसान दायक हो सकता है। किसी भी कार्य को विश्वास के साथ करना फलदायक हो सकता है।

तुला : आप जिस किसी कार्य को करें सोची समझी रणनीति से करें। जिससे आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त हो। यदि आप सर्विस करते हैं किसी मित्र के सहयोग से आपको अच्छी कामयाबी मिलने की संभावना पाई जाती है। आपकी सोच आपको अच्छी दिशा दे सकती है।

वृश्चिक : धान्य अचल संपत्ति को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती है। अपने सगे-संबंधियों से रिलेशन खराब हो सकते हैं तथा धन प्राप्ति में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन संग्रह करने के मामले में आप पीछे रह सकते हैं।

धनु : यदि धन संग्रह करने का प्रयास किसी कार्य को लेकर है तो वह सफल होने की संभावना पाई जाती है। आपके सगे-संबंधियों के साथ अच्छे रिलेशन होते हैं तथा किसी रिश्तेदार के सहयोग से कुछ अच्छा कार्य होने की संभावना पाई जाती है।

मकर : अत्यधिक परिश्रम और संघर्ष के पश्चात् ही आय के साधन बनेंगे। किसी बिगड़े हुए कार्य को बनने की संभावना पाई जाती है। आत्मविश्वास और उत्साह से किए गए कार्य सफल हो सकते हैं। सामाजिक मान सम्मान बढ़ सकता है

कुंभ : कुछ बिगड़े हुए कार्य बनने की संभावना है। यदि काफी समय से किसी काम को करने की कोशिश कर रहे हैं वह किसी कारणवश सफल नहीं हो पा रहा है तो इसमें आपका कार्य सफल हो सकता है।

मीन : आप सबके साथ मधुर संबंध बनाए रखने के साथ-साथ मिलनसार प्रवृत्ति के होते हैं। आपको लोगों से मिलना जुलना तथा बात विचार करना अच्छा लगता है। उससे आपको अच्छा लाभ भी हो सकता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.